Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में सनसनी:युवक ने विवाद के बाद मंदिर में काटा प्राइवेट पार्ट, देख कांप उठा पूरा गांव

रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। घरेलू तनाव और मानसिक बेचैनी के बीच वह घर से निकलकर गांव के शिव मंदिर पहुंच गया अपना गुप्तांग काटकर भगवान को चढ़ा दिया।
युवक ने विवाद के बाद मंदिर में काटा प्राइवेट पार्ट, देख कांप उठा पूरा गांव
social media

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। कुसडिहरा गांव में एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक ने घरेलू विवाद के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह मामला अब गांव से लेकर अस्पताल और सोशल चर्चा तक हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

कुसडिहरा गांव में रहने वाला युवक विकास कुमार मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद में उलझ गया था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घरेलू झगड़े से परेशान होकर विकास घर से निकल गया और सीधे गांव के शिव मंदिर पहुंच गया। वहां उसने मानसिक तनाव में आकर अपना गुप्तांग काटकर भगवान को चढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें: Dehradun Hit & Run Case: तेज रफ्तार डंपर ने 50 वर्षीय मजदूर की ली जान, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध

मंदिर में हुई घटना ने सबको किया स्तब्ध

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मंदिर पहुंचने के बाद बेहद परेशान अवस्था में था। इसी दौरान उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया और फिर भगवान से ये प्रार्थना करने लगा कि उसे बचा लो। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत दौड़कर उसे रोका और परिवार को सूचना दी।

परिजन तुरंत पहुंचे, अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को आनन-फानन में सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: तेज बहाव ने छीनी जिंदगी, भाटापारा नहर में 3 बच्चे बहे, एक की मौत

मानसिक तनाव की आशंका

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बेहद असामान्य और गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों के पीछे अक्सर गहरे मानसिक तनाव या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। युवक की स्थिति को देखते हुए आगे भी विशेषज्ञ इलाज की जरूरत पड़ सकती है।

गांव में फैली सनसनी और चर्चा

घटना के बाद कुसडिहरा गांव में माहौल पूरी तरह बदल गया है। लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इतना बड़ा कदम कैसे उठाया गया। 

प्रशासन और पुलिस की स्थिति

इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर चर्चा जरूर तेज हो गई है।

पारिवारिक विवाद बना बड़ा कारण

जानकारी के अनुसार, युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts