Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS :तेज बहाव ने छीनी जिंदगी, भाटापारा नहर में 3 बच्चे बहे, एक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे नहर में नहाने उतरे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
तेज बहाव ने छीनी जिंदगी, भाटापारा नहर में 3 बच्चे बहे, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिला के भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। मुख्य शाखा नहर में नहाने गए तीन बच्चे अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीओपी तारेश साहू से मिली जानकारी अनुसार, घटना भाटापारा शांति नगर का है मृतक का नाम ब्लेसन दिग्गल वहीं घटना आज सुबह10 बजे कि है

एक बच्चे की मौत, एक की हालत गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे राहत की सांस ली गई। वहीं मृतक बच्चे के परिवार में गमगनीन माहौल है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में रिश्तों का खून! पत्नी से विवाद के बाद जीजा ने ससुराल में की फायरिंग, दो सालियों को मारी गोली; एक की मौत

गर्मी की छुट्टियां मनाने आया था बच्चा

मृतक बच्चे की पहचान ब्लेशन डिंगल (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कंधमाल का निवासी था। वह गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए भाटापारा के शांति नगर में अपने फूफा दीनबंधु बाघ के घर आया हुआ था। परिवार में इस हादसे के बाद गहरा शोक छा गया है।

यह भी पढ़ें: 'कार में जबरदस्ती बैठाया, मुंह में कपड़ा ठूंसा...' पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस चैकिंग में पकड़े गए आरोपी

स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे नहर में नहाने उतरे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उनकी मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

Featured News

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहरों और जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें, खासकर बच्चों को अकेले पानी में जाने से रोकें। गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts