PlayBreaking News

Shark Tank India Season 5:लौट रहा नए शार्क्स, नए आइडिया और स्टार्टअप्स का नया दौर

छोटे-बड़े शहरों के उद्यमियों का सबसे बड़ा मंच ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 5 लौट आया है। इस बार 9 पुराने शार्क्स और 6 नए दिग्गज निवेशकों के साथ टैंक तैयार है। स्टार्टअप्स अपने आइडियाज पेश करेंगे, जहां हर पिच में करोड़ों की डील छिपी है। 5 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव पर देखें।
Follow on Google News
लौट रहा नए शार्क्स, नए आइडिया और स्टार्टअप्स का नया दौर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत के सबसे लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का पांचवां सीजन एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। चार सफल सीजनों के बाद यह शो 5 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव पर शुरू होने जा रहा है। शो के प्रोमो सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए सपनों को पंख देने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है। जहां कभी बिजनेस का मतलब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित था, वहीं अब छोटे कस्बों के उद्यमी भी अपने आइडिया पूरे देश के सामने रख पा रहे हैं।=

    2021 से शुरू हुआ सफर

    ‘शार्क टैंक इंडिया’ का पहला सीजन साल 2021 में आया था। तभी से इस शो ने भारतीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम की तस्वीर बदल दी। शुरुआती सीजनों में ही 700 से ज्यादा डील्स लॉक हुईं और कई स्टार्टअप्स ने करोड़ों का निवेश हासिल किया। अब सीजन 5 में मेकर्स ने शो का स्केल और भी बड़ा कर दिया है। इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा होगा, सवाल और भी तेज होंगे और निवेश के फैसले पहले से ज्यादा रणनीतिक नजर आएंगे।

    इस बार टैंक में उतरेंगे 15 शार्क्स

    सीजन 5 की सबसे बड़ी खासियत है जजों का बड़ा पैनल। इस बार कुल 15 शार्क्स नए बिजनेस आइडियाज को परखेंगे। कुछ पुराने चेहरे भी होंगे और साथ ही नए दिग्गजों की एंट्री भी शो को फ्रेश एनर्जी देगी।

    पुराने सीजनों के चर्चित शार्क्स

    इस बार भी दर्शकों को अपने फेवरेट शार्क्स देखने को मिलेंगे-

    • अनुपम मित्तल- Shaadi.com के फाउंडर और सीईओ, जिनकी स्ट्रैटेजिक सोच शो की रीढ़ मानी जाती है।
    • अमन गुप्ता- boAt के को-फाउंडर, युवाओं के सबसे पसंदीदा शार्क, जो ब्रांडिंग और मार्केटिंग के मास्टर हैं।
    • विनीता सिंह- Sugar Cosmetics से जुड़ीं विनीता एक मजबूत महिला उद्यमी की मिसाल हैं।
    • नमिता थापर- Emcure Pharmaceuticals की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अपनी साफ बात और ईमानदार राय के लिए जानी जाती हैं।
    • पीयूष बंसल- Lenskart के को-फाउंडर, जो टेक्नोलॉजी और लॉन्ग-टर्म विजन पर भरोसा करते हैं।
    • रितेश अग्रवाल- OYO Rooms के फाउंडर, कम उम्र में बड़ी कामयाबी की कहानी।
    • अमित जैन- CarDekho Group के सीईओ, नंबर गेम के एक्सपर्ट।
    • कुणाल बहल- Snapdeal और Titan Capital के को-फाउंडर, निवेश की दुनिया का बड़ा नाम।

    नए शार्क्स की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

    सीजन 5 में कई नए जज भी नजर आएंगे, जो अलग-अलग इंडस्ट्री से आते हैं-

    • शैली मेहरोत्रा- CEO, Fixderma India
    • हार्दिक कोठिया- Founder & MD, Raysons Solar
    • मोहित यादव- Co-founder, Minimalist
    • वरुण अलघ- CEO & Co-founder, Honasa Consumer Ltd
    • कनिका टेकरीवाल- Founder, JetSetGo Aviation
    • प्रथम मित्तल- Founder, Masters’ Union और Tetr College

    इन नए चेहरों से शो में नए नजरिए, नए सवाल और नए निवेश ट्रेंड देखने को मिलेंगे। ‘शार्क टैंक इंडिया’ आज केवल एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि बिजनेस एजुकेशन का प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां से दर्शक सीखते हैं पिच कैसे बनती है, वैल्यूएशन क्या होती है और निवेशक कैसे सोचते हैं।

    साथ ही लौट रहा है मास्टरशेफ इंडिया

    5 जनवरी से ही सोनी टीवी पर मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन भी शुरू हो रहा है। इस बार शो की थीम जोड़ीदारों पर आधारित है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts