Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL Controversy :बांग्लादेशी क्रिकेटर को IPL में शामिल करने पर गुस्साए रामभद्राचार्य, बोले- शाहरुख कोई हीरो नहीं, गद्दारों जैसा काम किया

वहीं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने KKR प्रबंधन और टीम मालिक से अपील करते हुए मांग की कि उस बांग्लादेशी क्रिकेटर को तुरंत टीम से बाहर किया जाए।
बांग्लादेशी क्रिकेटर को IPL में शामिल करने पर गुस्साए रामभद्राचार्य, बोले- शाहरुख कोई हीरो नहीं, गद्दारों जैसा काम किया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बांग्लादेश में कथित तौर पर हिंदू समुदाय के लोगों की हत्या और अत्याचार की घटनाओं को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर और जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को कड़ी आपत्ति जताई। दोनों धर्मगुरुओं ने सवाल उठाया कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, तो बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL में क्यों खरीदा गया।

    दरअसल, IPL नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसी को लेकर धार्मिक और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं

    गद्दारों जैसे काम कर रहे- रामभद्राचार्य

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस मुद्दे पर बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए कहा,“शाहरुख खान कोई हीरो नहीं हैं। उनका कोई चरित्र नहीं है। वे गद्दारों जैसे काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जिस समय बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं, उस समय वहां के खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदना निंदनीय है। रामभद्राचार्य का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    देवकीनंदन- कोई टीम मालिक इतना पत्थर दिल कैसे ?

    दूसरी ओर आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने भी इस फैसले पर गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहमी से हत्या की जा रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।
    आगे वे सवाल उठाते हुए कहते हैं कि कोई टीम मालिक इतना “पत्थर दिल” कैसे हो सकता है कि ऐसे हालात में उसी देश के क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल करे।

    देवकीनंदन ठाकुर ने KKR प्रबंधन और टीम मालिक से अपील करते हुए कहा...“हम मांग करते हैं कि उस बांग्लादेशी क्रिकेटर को तुरंत टीम से बाहर किया जाए। माफी और पश्चाताप के तौर पर उसे दिए जा रहे 9.2 करोड़ रुपए बांग्लादेश में मारे गए हिंदू बच्चों और उनके परिवारों को दिए जाने चाहिए।”

    भाजपा नेता ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    इस पूरे विवाद पर भाजपा नेता संगीत सोम ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है और ऐसे में वहां के खिलाड़ियों को खरीदना देश के साथ गद्दारी के समान है।
    संगीत सोम ने आरोप लगाया कि “शाहरुख खान जैसे लोग कभी पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, तो कभी बांग्लादेश का। ये उन देशों के साथ खड़े होते हैं जहां हिंदुओं पर अत्याचार होता है, जबकि उन्हें सुपरस्टार भारत की जनता ने बनाया है।”

    KKR ने लगाई बोली

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले महीने अबूधाबी में आयोजित IPL के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए की बड़ी राशि में अपनी टीम में शामिल किया था। यह सौदा नीलामी के दौरान चर्चा का विषय रहा। बता दें मुस्तफिजुर रहमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अपनी कटर्स, स्लोअर गेंदों और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। उनकी गेंदों में गति और विविधता बल्लेबाजों को अक्सर परेशानी में डाल देती है।

    डेब्यू मैच में रहा शानदार प्रदर्शन

    रहमान ने 2015 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अपने डेब्यू सीरीज में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे, जिससे वे रातों-रात सुर्खियों में आ गए। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश की ओर से तीनों फॉर्मेट—टेस्ट, वनडे और टी20 में लगातार प्रदर्शन किया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts