Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दूषित पानी पर उमा भारती नाराज...'सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इतनी गंदगी, मेयर ही नहीं, महापाप के लिए शासन और प्रशासन भी जिम्मेदार'

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इंदौर दूषित पानी के कारण मौत के मामले में प्रदेश के शासन प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। उमा भारती ने कहा कि यह घटना हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गई।
'सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इतनी गंदगी, मेयर ही नहीं, महापाप के लिए शासन और प्रशासन भी जिम्मेदार'
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। इंदौर में दूषित पानी के कारण 15 मौतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शुक्रवार को 'X' पर बैक टू बैक पोस्ट करते हुए उमा भारती ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि  'साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।'

    Twitter Post 

    जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती

    'प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी,  जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा,  पीड़ितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।'

    आपकी नहीं चली तो पद पर क्यों बैठे?

    एक अन्य पोस्ट में उमा भारती ने कहा कि 'इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे?  पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड! सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं।'

    तीन दिन पहले हुआ आंख का ऑपरेशन

    उमा भारती ने बताया कि 'मेरी 'X' पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी (ऑपरेशन) हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करना, धूप, धूल सब पर रोक लगी है, अभी 7 दिन बाहर नहीं निकलना, ना मुलाकात कर पाना है, क्षमा मांगती हूं।' 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts