Bihar Election Results 2025 LIVE :बिहार में फिर NDA सरकार, सीटें 200 पार; महागठबंधन 28 पर सिमटी, कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन

Follow on Google News
बिहार में फिर NDA सरकार, सीटें 200 पार; महागठबंधन 28 पर सिमटी, कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार की 18वीं विधानसभा के गठन का निर्णायक दिन आ गया है। छह और 11 नवंबर को हुए दो चरणों के मतदान के बाद अब 14 नवंबर 2025 को सभी 243 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे से 38 जिलों के 46 केंद्रों पर काउंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही NDA, 207 सीटों पर आगे है और एक जीत चुकी है। वहीं महागठबंधन 28 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 96 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं।

    LIVE अपडेट्स...

    दल का नाम

    विजयी

    आगे

    कुल

    भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी

    0

    96

    96

    जनता दल (यूनायटेड) - जेडी(यू)

    1

    83

    84

    राष्ट्रीय जनता दल - आरजेडी

    0

    24

    24

    लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) - एलजेपीआरवी

    0

    19

    19

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - एआईएमआईएम

    0

    6

    6

    हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) - एचएएमएस

    0

    5

    5

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा - रश्टलक्म

    0

    4

    4

    इंडियन नेशनल काँग्रेस - आईएनसी

    0

    2

    2

    कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) - सीपीआई(एम)

    0

    1

    1

    कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) - सीपीआई(एमएल)(एल)

    0

    1

    1

    बहुजन समाज पार्टी - बीएसपी

    0

    1

    1

    कुल

    1

    242

    243

    NDA और JDU को बढ़त

    • NDA को पिछले चुनाव की तुलना में 60 से अधिक सीटों का फायदा मिल रहा है।
    • JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, 2020 के मुकाबले 40 से ज्यादा सीटों की बढ़त के साथ।
    • लोजपा 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और इनमें से 21 सीटों पर बढ़त में।
    • NDA के सभी 29 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    प्रमुख सीटों की ताजा स्थिति

    राघोपुर: RJD के तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं।

    महुआ: JJD के तेजप्रताप पीछे।

    रघुनाथपुर: RJD के ओसामा शहाब आगे।

    सरायरंजन: JDU के विजय चौधरी आगे।

    दानापुर: बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव पीछे।

    छपरा: भोजपुरी अभिनेता और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल पीछे।

    अलीनगर: भोजपुरी सिंगर और BJP प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।

      छपरा से राजद कैंडिडेट खेसारी लाल यादव पीछे

      Twitter Post

      लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा आगे

      Twitter Post

      राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे

      Twitter Post

      8:30 बजे तक का रुझान

      काउंटिंग के शुरुआती घंटे में तस्वीर कुछ यूं रही:

      NDA आगे: 75 सीटें

      महागठबंधन: 38 सीटें

      अन्य: 6 सीटें

      पार्टीवार स्थिति:

      महागठबंधन

      RJD - 24

      कांग्रेस - 1

      VIP - 1

      वामदल - 1 

      NDA

      BJP - 22

      JDU - 23

      LJP - 3

      HAM - 1

      RLM - 1

      तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा, ओसामा शहाब और अनंत सिंह जैसी बड़ी हस्तियां बढ़त बनाए हुए हैं।

      दोनों गठबंधनों में कड़ा मुकाबला

      इस चुनाव में एनडीए की कमान नीतीश कुमार के हाथों में रही। उनके साथ बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल रहे।

      वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाया गया। राजद, कांग्रेस, वाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी और IIP इस गठबंधन का हिस्सा रहे।

      एनडीए ने 242 सीटों पर और महागठबंधन ने 252 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। इस बार कई नई पार्टियों ने भी मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बनाया। जैसे प्रशांत किशोर की जन सुराज और तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल।

      मतदान में महिलाओं ने रचा इतिहास

      बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुए ​थे। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुए। दोनों चरणों में 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 के बाद से सबसे ज्यादा है। महिलाओं ने रिकॉर्ड बनाया और उत्साह से भागीदारी दिखाई। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 71.6 प्रतिशत रहा, जो राज्य में अब तक का सबसे ज्यादा है। मतदान के इस स्तर ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

      किन सीटों पर सबकी नजर?

      इस बार कई सीटें सुर्खियों में रहीं, जहां दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है:

      दानापुर: रामकृपाल यादव (NDA) बनाम रीतलाल (महागठबंधन)

      छपरा: छोटी कुमारी (NDA) बनाम खेसारी लाल यादव (महागठबंधन)

      फुलवारी: श्याम रजक (NDA) बनाम गोपाल रविदास (महागठबंधन)

      राघोपुर: सतीश यादव (NDA) बनाम तेजस्वी यादव (महागठबंधन)

      मोकामा: अनंत सिंह (NDA) बनाम सूरजभान सिंह (महागठबंधन)

      महुआ: तेज प्रताप यादव भी मैदान में, मुकाबला त्रिकोणीय

      पटना साहिब, नालंदा, सीवान, जहानाबाद, कुम्हरार - सब पर राज्य की नजर

      इन सीटों के नतीजे पूरे चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं।

      नेताओं के बयान- दावे और दमखम

      अशोक चौधरी (NDA): हम एग्जिट पोल से आगे जाएंगे। NDA दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।

      तेजस्वी यादव (RJD): बिहार बदलाव चाहता है। हम जीतने जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी वाली सरकार देंगे।

      मतगणना से पहले तेजस्वी यादव अपनी मां मीसा भारती के साथ बाहर निकले और आत्मविश्वास से भरा संदेश दिया।

      मंदिरों में माथा टेक रहे नेता

      दरभंगा में मंत्री संजय सरावगी मतगणना केंद्र जाने से पहले श्यामा माई मंदिर पहुंचे और लगातार छठी बार जीतने की कामना की। कई अन्य उम्मीदवार भी जीत की दुआ मांगते दिखे।

      सुरक्षा के कड़े इंतजाम

      • हर जिले में कड़ी सुरक्षा तैनात है।
      • स्ट्रांग रूम के आसपास तीन-स्तरीय सुरक्षा।
      • केंद्रीय सशस्त्र बल की तैनाती।
      • भीड़ जमा होने पर प्रतिबंध।
      • पूरी तरह अलर्ट मोड में जिला प्रशासन।

      अंतिम मुकाबला: नीतीश या तेजस्वी?

      जैसे-जैसे EVM खुल रही हैं, बिहार की नई राजनीतिक कहानी सामने आ रही है। राज्य की जनता आज तय कर देगी कि सुशासन की सरकार लौटेगी या बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी।

      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts