PlayBreaking News

Happy New Year 2026:साल की ये 10 बड़ी फिल्में छोड़ना पड़ सकता है भारी!

साल 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए धमाका लेकर आ रहा है। बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार्स की 10 बड़ी फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं। प्रभास, रणवीर सिंह, थलपति विजय, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ रोमांच, एक्शन, रोमांस और इमोशन देखने को मिलेगा।
Follow on Google News
साल की ये 10 बड़ी फिल्में छोड़ना पड़ सकता है भारी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साल 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। इस साल कई बड़ी फिल्मों की रिलीज तय है, जिनमें सुपरस्टार्स की धमाकेदार एंट्री देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं साल 2026 में रिलीज होने वाली 10 बड़ी फिल्मों और उनकी खास बातें। चाहे बॉलीवुड हो या साउथ, हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है।

    यह भी पढ़ें: Dharmendra 90th Birthday : धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

    1. इक्कीस- 1 जनवरी 2026

    श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे 1 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा, और जयदीप अहलावत नजर आएंगे। इसके अलावा सिमर भाटिया भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

    Uploaded media

    2. द राजा साब- 9 जनवरी 2026

    ‘द राजा साब’ प्रभास की नई फिल्म है, जो रोमांस, हॉरर और एंटरटेनमेंट का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और यह 9 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा।

    3. जन नायकन- 9 जनवरी 2026

    थलपति विजय की ‘जन नायकन’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ इमोशनल सीन भी देखने को मिलेंगे। यह भी 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

    4. बॉर्डर 2- 23 जनवरी 2026

    अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी और युद्ध व एक्शन के शौकीनों के लिए खास है।

    Uploaded media

    5. धुरंधर 2- मार्च 2026

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आदित्य धर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, और संजय दत्त भी फिल्म में नजर आएंगे। पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर चुका है और दूसरे पार्ट की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

    यह भी पढ़ें: Dhurandhar: नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी हिंदी डील? रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने मारी बाजी

    Uploaded media

    6. टॉक्सिक- 19 मार्च 2026

    ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म धुरंधर 2 के साथ क्लैश करेगी। फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। निर्देशक गीतू मोहनदास की यह फिल्म एक्शन और ड्रामा का मिश्रण होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: कियारा की आंखों में आंसू! चेहरे पर खामोशी के साथ ‘टॉक्सिक’ से उठा राज का पर्दा

    Uploaded media

    7. बैटल ऑफ गलवान- 17 अप्रैल 2026

    सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म एक्शन प्रेमियों के लिए खास है।

    8. किंग

    शाहरुख खान की ‘किंग’ 2026 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, और अरशद वारसी भी प्रमुख भूमिका में होंगे। रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: King Title Reveal : लौट आया किंग! 60वें बर्थडे पर SRK फैंस को मिला तोहफा, शाहरुख का किंग लुक वायरल

    Uploaded media

    9. रामायण- नवंबर 2026

    नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम के रोल में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी। इसके अलावा रवि दुबे, सनी देओल और काजल अग्रवाल भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज होगी।

    10. सालार 2- दिसंबर 2026

    साउथ सिनेमा का धमाका ‘सालार 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और दूसरे पार्ट से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। प्रभास की मौजूदगी, जबरदस्त एक्शन और इमोशन इसे इस साल की बड़ी हिट बनाने वाले हैं।

    साल 2026 में सुपरस्टार्स की धमाकेदार एंट्री, ब्लॉकबस्टर एक्शन और इमोशनल फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts