Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश : BNP प्रमुख खालिदा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जयशंकर ढाका पहुंचे, पति जियाउर रहमान के पास दफनाया जाएगा शव

जनाजे में बड़ी संख्या में लोग काले बैज पहनकर शोक प्रकट करते नजर आए। नोआखाली, फेनी, ब्राह्मणबरिया, भोला, बोगुड़ा और मयमनसिंह जैसे जिलों से हजारों की संख्या में लोग अंतिम विदाई के लिए पहुंचे।​​​​​​​
 BNP प्रमुख खालिदा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जयशंकर ढाका पहुंचे, पति जियाउर रहमान के पास दफनाया जाएगा शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया का अंतिम संस्कार आज ढाका में किया जाएगा। इस मौके पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंच चुके हैं और वे जनाजे में शिरकत करेंगे। खालिदा जिया को संसद भवन परिसर में स्थित जिया उद्यान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र मौजूद है। अंतिम संस्कार में देश के शीर्ष राजनीतिक नेता, बीएनपी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

    Twitter Post

    बांग्लादेश में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

    खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले लगभग 20 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद बांग्लादेश सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। शोक अवधि के दौरान देशभर में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जबकि सभी सरकारी कार्यक्रमों को स्थगित रखने का फैसला किया गया है।

    नेशनल असेंबली के स्पीकर पहुंचे ढाका

    खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सदार अयाज सादिक बुधवार सुबह ढाका पहुंचे। उनके ढाका आगमन पर हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ-साथ बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

    अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी

    पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा आज संसद परिसर के आसपास और मानिक मियां एवेन्यू में अदा की जाएगी। उनके अंतिम दर्शन और जनाजे में शामिल होने के लिए सुबह से ही बांग्लादेश के विभिन्न इलाकों से लोग ढाका पहुंचने लगे हैं। शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग काले बैज पहने नजर आए। नोआखाली, फेनी, ब्राह्मणबरिया, भोला, बोगुड़ा और मयमनसिंह समेत कई जिलों से हजारों लोग खालिदा जिया को अंतिम विदाई देने राजधानी पहुंचे हैं।

    बेटे तारिक रहमान ने मां के लिए पढ़ी कुरान

    बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने बुधवार सुबह अपनी मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की आत्मा की शांति के लिए कुरान की तिलावत की और दुआ मांगी। यह दुआ उस वक्त अदा की गई, जब खालिदा जिया का पार्थिव शरीर गुलशन स्थित उनके आवास पर लाया गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts