Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Happy New Year 2026 :नए साल के स्वागत में झूम उठा देश, दिल्ली-MP से लेकर चारों तरफ जश्न का माहौल, देखे तस्वीरें

दिल्ली सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में नववर्ष का जश्न बेहद खास रहा। राजधानी भोपाल में बड़े तालाब और वीआईपी रोड के आसपास देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
नए साल के स्वागत में झूम उठा देश, दिल्ली-MP से लेकर चारों तरफ जश्न का माहौल, देखे तस्वीरें
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। नए साल 2026 का आगाज़ देशभर में जबरदस्त उत्साह, उमंग के साथ हुआ है। आधी रात होते ही हर देश के चारों कोने में युवा-जवान सहित विभिन्न उम्र के लोग जश्न में डूबते नज़र आएं। नई खुशबू से जगमगाया साल का आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से खिल उठा। इस लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर, मिठाइयां बांटकर और शुभकामनाएं संदेश देकर नए साल का स्वागत किया। सड़कों, चौराहों, होटलों पर देर रात तक रौनक बनी रही।

    Uploaded media

    MP : भोपाल से लेकर उज्जैन हर शहर जगमगाया

    मध्य प्रदेश के कई शहरों में नववर्ष का जश्न बेहद खास रहा। राजधानी भोपाल में बड़े तालाब और वीआईपी रोड के आसपास देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। युवाओं ने आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर लाइव म्यूजिक और डीजे नाइट्स का आयोजन हुआ।

    इंदौर में भी नया साल पूरे जोश के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख इलाकों में युवाओं की टोलियां नजर आईं और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान लोगों ने जमकर डांस किया और माहौल को गर्मजोशी से भर दिया

    धार्मिक नगरी उज्जैन में नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक रंग में हुई। महाकाल मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न जगहों पर लोग जमकर थिरकते नजर आएं। 

    Uploaded media

    दिल्ली में दिखी राजधानी की रौनक

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल की रात खास रही। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और प्रमुख बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आतिशबाजी, लाइटिंग और जश्न के बीच राजधानी पूरी तरह नए साल के रंग में रंगी नजर आई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोग देर रात तक जश्न मनाते रहे।

    मुंबई और UP में भी जश्न की गूंज

    आर्थिक राजधानी मुंबई में मरीन ड्राइव, जुहू और बांद्रा इलाके नए साल की रात जगमगाते रहे। समुद्र किनारे आतिशबाजी और रोशनी ने माहौल को यादगार बना दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और अन्य शहरों में भी आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts