Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-NCR में घना कोहरा और जहरीली हवा :148 फ्लाइट्स रद्द, कई ट्रेनें लेट; नए साल पर बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट्स रद्द हुईं और दो उड़ानें डायवर्ट की गईं। ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। इस बीच दिल्ली का AQI 384 दर्ज किया गया, जो ‘सीवियर’ श्रेणी में है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
148 फ्लाइट्स रद्द, कई ट्रेनें लेट; नए साल पर बारिश का अलर्ट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह घने कोहरे, खराब विजिबिलिटी और गंभीर वायु प्रदूषण ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, एयर और रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ा, वहीं एयर क्वालिटी ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंच गई। नए साल से ठीक पहले मौसम और प्रदूषण की दोहरी मार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    घने कोहरे से विजिबिलिटी बेहद कम

    बुधवार सुबह दिल्ली और NCR के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी 250 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखे और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। सुबह के समय ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    IGI एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट्स रद्द, दो डायवर्ट

    घने कोहरे का सबसे बड़ा असर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक, कुल 148 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 70 प्रस्थान (डिपार्चर) और 78 आगमन (अराइवल) शामिल हैं। इसके अलावा दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।

    सुबह 8:30 बजे सामान्य विजिबिलिटी करीब 250 मीटर दर्ज की गई, जबकि रनवे पर दृश्यता 600 से 1000 मीटर के बीच रही। कम विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशन के तहत किए जा रहे हैं, जिससे उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन हो रहा है।

    Twitter Post

    इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

    घने कोहरे को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हो सकते हैं।

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि, वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।

    Twitter Post

    रेल सेवाओं पर भी असर, ट्रेनें लेट

    कोहरे की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। खराब विजिबिलिटी के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में खड़ा देखा गया। ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

    जहरीली हवा और कोहरे की दोहरी मार

    दिल्ली-एनसीआर के लोग इस समय घने कोहरे के साथ-साथ खतरनाक वायु प्रदूषण से भी जूझ रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार सुबह 7:15 बजे दिल्ली का औसत AQI 384 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात बेहद खराब हैं:

    • फरीदाबाद: 388
    • गुरुग्राम: 392
    • गाजियाबाद: 377
    • ग्रेटर नोएडा: 365
    • नोएडा: 372

    दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है।

    Twitter Post

    IMD का येलो अलर्ट, आगे भी राहत नहीं

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह ज्यादातर इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, कम हवा की गति (10 किमी/घंटा से कम) और खराब वेंटिलेशन इंडेक्स के कारण आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ बनी रह सकती है।

    1 जनवरी को बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

    IMD के मुताबिक, 1 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 2 से 5 जनवरी के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    Twitter Post

    विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरलाइन और रेलवे से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts