Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कौन हैं अवीवा बेग...?जो प्रियंका गांधी की बनने जा रहीं हैं बहू, जानिए पूरा प्रोफाइल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने सात साल की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। दोनों परिवारों की मंजूरी के बाद जल्द शादी की अटकलें हैं। फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है। अवीवा पेशे से फोटोग्राफर हैं, जबकि रेहान विजुअल आर्टिस्ट हैं।
जो प्रियंका गांधी की बनने जा रहीं हैं बहू, जानिए पूरा प्रोफाइल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। दोनों पिछले सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

    कौन हैं अवीवा बेग?

    अवीवा बेग पेशे से फोटोग्राफर हैं और पिछले पांच वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कई नामी कला प्रदर्शनियों में अपने काम को प्रदर्शित किया है।

    Uploaded media

    वर्ष 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। उनकी फोटोग्राफी को इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम में भी सराहना मिली है।

    Uploaded media

    कई प्रतिष्ठित प्रदर्शनियों में रही हैं शामिल

    अवीवा इससे पहले 2019 में द क्वोरम क्लब में ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड’ और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी अपनी फोटोग्राफी पेश कर चुकी हैं। वह फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं।

    Uploaded media

    रेहान वाड्रा का प्रोफेशन

    रेहान वाड्रा पेशे से इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से अपनी पहली सोलो एग्जीबिशन की थी। इसके अलावा कोलकाता में ‘द इंडिया स्टोरी’ नामक प्रदर्शनी और दिसंबर 2022 में दूसरी प्रदर्शनी भी आयोजित कर चुके हैं।

    शिक्षा और परिवार

    रेहान ने अपनी पढ़ाई दिल्ली, देहरादून और लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से की है। उनकी एक बहन मिराया वाड्रा हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों भाई-बहन की वोट डालते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

    परिवारों की मिली मंजूरी

    रेहान और अवीवा के रिश्ते को दोनों परिवारों की सहमति मिल चुकी है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

    Uploaded media

    शादी की तारीख पर अभी फैसला नहीं

    फिलहाल रेहान और अवीवा की शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि शादी से जुड़ा फैसला दोनों परिवार आपसी सहमति से बाद में करेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts