Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में दूषित पानी का कहर...6 माह के बच्चे की मौत, अब तक 10 लोगों की गई जान, सवालों के घेरे में प्रशासन, HC ने मांगी रिपोर्ट

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 6 माह का मासूम भी शामिल है। मामले को गंभीर मानते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। भोपाल नगर निगम भी अलर्ट पर है और पानी की जांच शुरू कर दी गई है।
6 माह के बच्चे की मौत, अब तक 10 लोगों की गई जान, सवालों के घेरे में प्रशासन, HC ने मांगी रिपोर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 6 माह के मासूम अव्यान साहू ने दम तोड़ दिया। अव्यान की मां का कहना है कि सरकार बच्चों की मौत की सही जानकारी क्यों नहीं दे रही। उनका आरोप है कि दूषित पानी से और भी बच्चे बीमार हुए होंगे, जिनकी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों के मुताबिक, अव्यान को बाहरी दूध पिलाया जाता था, जिसमें पानी मिलाया जाता था। आशंका है कि यही पानी दूषित था।

    बुधवार को जिनकी मौत हुई

    बुधवार को अव्यान साहू के अलावा जिन लोगों की मौत हुई, उनमें शामिल हैं-

    1. गोमती रावत (50)
    2. उमा कोरी (31)
    3. संतोष बिगोलिया
    4. उमा कोरी और गोमती रावत भागीरथपुरा की भाऊ गली की रहने वाली थीं।

    पहले इन लोगों की गई जान

    मंगलवार को जिन मौतों की जानकारी सामने आई, वे हैं-

    1. नंदलाल पाल (75)
    2. उर्मिला यादव (69)
    3. उमा कोरी (31)
    4. मंजुला (पति: दिगंबर) (74)
    5. सीमा प्रजापत (50)
    Shorts

    हाई कोर्ट सख्त, सरकार से रिपोर्ट तलब

    मामले को गंभीर मानते हुए हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रदेश सरकार से 2 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इंसानी ने जनहित याचिका दायर कर शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की थी। कोर्ट ने इस पर त्वरित सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

    भोपाल भी अलर्ट, पानी की जांच शुरू

    इंदौर में हुई मौतों के बाद भोपाल नगर निगम भी अलर्ट मोड में आ गया है। महापौर मालती राय ने इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को पानी की सप्लाई लाइन की जांच के निर्देश दिए हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम अवधपुरी इलाके में पहुंची और कई घरों से पानी के सैंपल लिए गए।

    दूषित पानी से मौत कैसे होती है?

    1. उल्टी-दस्त (गंभीर डायरिया)

    दूषित पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस पेट में संक्रमण फैलाते हैं। इससे तेज उल्टी-दस्त होते हैं।

    2. डिहाइड्रेशन और नमक की कमी

    लगातार उल्टी-दस्त से शरीर में पानी और जरूरी नमक (सोडियम-पोटेशियम) की भारी कमी हो जाती है। इससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है।

    3. हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट

    नमक का असंतुलन दिल की धड़कन को बिगाड़ सकता है। बुजुर्गों और हार्ट या बीपी के मरीजों में इससे जान का खतरा बढ़ जाता है।

    4. सेप्सिस (खून में संक्रमण)

    अगर संक्रमण ज्यादा बढ़ जाए तो बैक्टीरिया खून में फैल जाते हैं। इससे कई अंग फेल हो सकते हैं और इलाज में देरी होने पर मौत हो सकती है।

    5. पहले से बीमार लोगों में ज्यादा खतरा

    डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट रोग या कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए दूषित पानी जानलेवा साबित हो सकता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts