Bihar Elections 2025:NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP और JDU 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, चिराग को 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें

NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP और JDU 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, चिराग को 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें
फाइल फोटो
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर एनडीए सीट शेयरिंग की जानकारी दी है। इसमें बीजेपी को 101 सीटें, जबकि जेडीयू को भी 101 सीटें मिली हैं।

    उन्होंने लिखा, हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। BJP-101, JDU-101, LJP (R)-29, RLM-06 और HAM-06; एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।"

    Twitter Post

    इंडी में कल हो सकता है सीटों का ऐलान

    वहीं, दूसरी तरफ इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच, आरजेडी के नेता भाई वीरेंद्र ने कहा है, कि 'महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान कल हो जाएगा। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट कल सोमवार को आएगी।

    राहुल से मिल सकते हैं आरजेडी नेता 

    आरजेडी के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्ली पहुंच गए है। जहां वह कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते है। दरअसल, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाला केस की सोमवार को सुनवाई होनी है। इस के बाद ही, इंडी असायंस में सीट शेयरिंग की घोषणा की जाएगी। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts