1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आए पैसे, 29वीं किस्त दिवाली से पहले जारी

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी करते हुए 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।
1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आए पैसे, 29वीं किस्त दिवाली से पहले जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    श्योपुर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त रविवार को जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की 1.26 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए। इस योजना के तहत महिलाओं को दिवाली के मौके पर आर्थिक सहायता दी गई है।

    भाई दूज पर मिलेंगे अतिरिक्त 250 रूपए

    सरकार ने फिलहाल लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1150 रूपए भेजे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भाई दूज के शगुन के तौर पर अतिरिक्त 250 रूपए जल्द ही ट्रांसफर किए जाएंगे, जिससे कुल राशि 1250 रूपए हो जाएगी। यह राशि लाभार्थियों को दिवाली के उपहार के रूप में दी जा रही है।

    श्योपुर में हुआ कार्यक्रम

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर जिले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने 98.87 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लाडली बहनों को यह संदेश दिया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

    ऐसे चेक करें 29वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस

    अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 29वीं किस्त (1250 रूपए) आई है या नहीं, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप ऑनलाइन ही पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं:

    1. लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट [https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx](https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx) पर जाएं।

    2. होम पेज पर नजर आ रहे "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प पर क्लिक करें।

    3. अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य संख्या दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और "OTP भेजें" पर क्लिक करें।

    4. आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और "खोजें" पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर तुरंत आपके खाते में आई राशि और भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

    दिवाली का तोहफा

    सरकार की इस पहल को दिवाली के उपहार के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना एक सशक्त कदम है, और इसमें आगे भी समय-समय पर लाभ बढ़ाया जाएगा।

    लाडली बहना योजना के अंतर्गत पहले भी कई किस्तों में महिलाओं को सहायता दी जा चुकी है, और अब 29वीं किस्त के साथ यह योजना लगातार गति पकड़ रही है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts