Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:रचना टावर के पास SUV में लगी आग, चार्जिंग पर लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर से भड़की लपटें

भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टावर के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से SUV भी जल गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, दमकल ने आग पर काबू पाया।
Follow on Google News
रचना टावर के पास SUV में लगी आग, चार्जिंग पर लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर से भड़की लपटें

भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टावर के बेसमेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और एक एसयूवी कार आ गई। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया जिससे रहवासियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Twitter Post

 

चार्जिंग पर लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में सबसे पहले आग लगी। बताया जा रहा है कि स्कूटर चार्जिंग पर लगा हुआ था। शुरुआती आशंका है कि चार्जिंग के दौरान तकनीकी खराबी या बैटरी में समस्या के कारण आग भड़की।

कुछ ही मिनटों में SUV तक पहुंचीं लपटें

इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास कई अन्य वाहन भी खड़े थे। आग तेजी से फैलते हुए पास खड़ी एक एसयूवी कार तक पहुंच गई। देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई और धू-धूकर जलने लगी। बेसमेंट में खड़े वाहनों से उठी लपटों और धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

धुएं से भर गई पूरी बिल्डिंग

रचना टावर में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। आग लगने के बाद बेसमेंट से उठने वाला घना धुआं बिल्डिंग के भीतर फैल गया। धुआं देखकर लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने शुरुआती स्तर पर खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें: अहिंसा पर हमला बर्दाश्त नहीं: रीवा घटना पर जैन समाज की चेतावनी, देशव्यापी आंदोलन की तैयारी

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: जिला बदर के बावजूद मां से मिलने पहुंचा मुख्तार मलिक का बेटा, घर के बाहर से हुआ गिरफ्तार

कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

आग से उठने वाला काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts