भोपाल में कुंदन नमकीन के सामने दुकान में भीषण आग, धुएं में फंसे कई लोग; तीन बच्चियों के फंसे होने की सूचना
भोपाल में कुंदन नमकीन के सामने दुकान में भीषण आग लग गई। कई लोग धुएं में फंसे, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाई जान। तीन बच्चियों के फंसे होने की सूचना, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद।

भोपाल में कुंदन नमकीन के सामने स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग धुएं के बीच फंस गए। स्थानीय लोगों और पास की मंडी के लोगों ने साहस दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और फंसे लोगों को बगल की बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तीन बच्चियां भी आग के बीच फंसी हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी रखा।




















