Bilaspur News:सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल पर अंतरिम रोक
CBI की विशेष अदालत की आगे की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरोप तय करने के आदेश को दी गई चुनौती। बिलासपुर हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। इससे फिलहाल ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ कोई आगे की कानूनी प्रक्रिया नहीं होगी।
PREM
30 Jul 2026




























