Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जीतू पटवारी के भाई नाना की बढ़ी मुश्किलें :महिला मित्र ने लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

ड्रग्स मामले में गवाह बनी पायल, पुलिस ने दोबारा पूछताछ के बाद नाना को नोटिस भेजा; सप्लाई के आरोपों पर बयान की वीडियोग्राफी
महिला मित्र ने लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
नाना पटवारी व जीतू पटवारी
इंदौर। ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री और सेवन के मामले में जांच का सामना कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नाना की महिला मित्र पायल ने लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। वहीं, राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नाना पटवारी को सोमवार को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए पायल को बुलाया था। पूछताछ के बाद थाना प्रभारी यशवंत बड़ौले ने नाना पटवारी को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

संबंधित खबर: ड्रग्स जांच में नाना पटवारी से दूसरी बार लंबी पूछताछ: ड्रग्स पैडलरों से कराया आमना-सामना

जोन-1 के पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, बिजलपुर निवासी कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के कथित सहयोगी भूरु उर्फ आरिफ बैंड को रविवार को न्यायालय में पेश कर 16 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में गिरफ्तार दो अन्य कथित पैडलर रौनी उर्फ संजय कौशल और इरफान उर्फ गोलू पहले से ही पुलिस रिमांड पर हैं।

संबंधित खबर: पहले किया "नाना" जांच में मिला हा-हा? ड्रग्स से लेकर ऑनलाइन सट्टे तक, नाना पटवारी के नेटवर्क की परतें खंगाल रही पुलिस, आज फिर पूछताछ के लिए तलब

पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई की बात स्वीकार करने का दावा

पुलिस के अनुसार, भूरु ने पूछताछ में नाना पटवारी को ड्रग्स सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। उसके बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस का दावा है कि भूरु ने बताया कि वह पहले नाना की गाड़ी चलाता था और इस दौरान कई बार उसके लिए ड्रग्स खरीदकर भी लाता था। नौकरी छोड़ने के बाद भी ड्रग्स पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। इरफान के फोन आने पर वह आजाद नगर और बंबई बाजार क्षेत्र के पैडलरों से ड्रग्स की व्यवस्था कर देता था। इसके बदले उसे कई बार नकद और ऑनलाइन भुगतान भी मिला।

संबंधित खबर: नाना पटवारी बोले- तीन साल पहले तक करता था ड्रग्स का सेवन: अब पूरी तरह नशामुक्त हूं

पायल बनी पुलिस की गवाह

पलासिया कॉलोनी निवासी पायल से पुलिस पहले भी पूछताछ कर चुकी है। उसने ड्रग्स, कथित शोषण और धोखाधड़ी से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी दी थी। शनिवार को नाना पटवारी द्वारा उसके आरोपों को सार्वजनिक रूप से झूठा बताए जाने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा बुलाया। इस दौरान उसके साथ सुरभि भी मौजूद थी। 

 

पुलिस ने इस बार पायल के विस्तृत बयान दर्ज कर उसे ड्रग्स मामले में गवाह बना लिया है। पायल ने शुभम वैली कॉलोनी स्थित एक भूखंड के अनुबंध से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे और लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, सुरभि ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के चलते उसने नाना पटवारी से मदद मांगी थी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts