Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैतूल में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Follow on Google News
बैतूल में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
बैतूल। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बैतूल से सामने आया है। यहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कुकरू-खामला रोड पर हुआ हादसा

भैंसदेही थाने की निरीक्षक अंजना धुर्वे ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना बुधवार शाम करीब सात बजे जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर लहार गांव के पास कुकरू-खामला रोड पर हुई। दोनों बाइक पर पांच लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोगों घायल हुए हैं।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान सुरेश गन्नू बारस्कर (30), रवींद्र कास्डेकर (28) और उसके बेटे प्रियांशु (3) के रूप में हुई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें- VIDEO : असम के गोलाघाट जिले में बस और ट्रक की टक्कर से 12 की मौत, 30 घायल; कोहरे के कारण हुआ हादसा, PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts