705 छात्राओं के लिए मात्र 7 कमरे, बेटमा के शासकीय स्कूलों में कक्षों की कमी पर फूटा आक्रोश

बेटमा । नगर के शासकीय कन्या एवं शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालयों में वर्षों से चली आ रही कक्षों की कमी का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। विद्यार्थियों को पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोनों विद्यालयों में तत्काल अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों एवं अभिभावकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्राओं को होती है असुविधा
ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय, बेटमा में वर्तमान में लगभग 705 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि विद्यालय में केवल सात कक्ष उपलब्ध हैं। छात्राओं की संख्या के मुकाबले यह व्यवस्था बेहद अपर्याप्त है। मजबूरी में एक ही कमरे में बड़ी संख्या में छात्राओं को बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे न केवल छात्राओं को असुविधा होती है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण शिक्षक भी प्रभावी ढंग से अध्यापन नहीं कर पा रहे हैं।

हायर सेकेंडरी स्कूल में 650 विद्यार्थी
ये भी पढ़ें: बेटमा में जनविश्वास अभियान के तहत NCC कैडेटों ने किया पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण
बेहतर सुविधाओं की मांग, शिक्षा पर उठे सवाल
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि दोनों विद्यालयों की आवश्यकता को देखते हुए शीघ्र अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों का कहना था कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की बात करती है, लेकिन पर्याप्त कक्षों के अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य पूरा होना कठिन है।
आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन के अंत में प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि दोनों विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं की गई तो बेटमा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों और नागरिकों के साथ चक्काजाम, अधिकारियों का घेराव तथा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़ें: सीहोर से 'महाकाल' तक 160 किमी की पदयात्रा शुरू, अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना लेकर निकले शिवभक्त












