705 छात्राओं के लिए मात्र 7 कमरे, बेटमा के शासकीय स्कूलों में कक्षों की कमी पर फूटा आक्रोश
बेटमा के शासकीय कन्या और बालक हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षों की कमी को लेकर नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि जल्द समाधान नहीं होने पर चक्काजाम, घेराव और व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
Rahul Devda
7 Aug 2026
































