Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बलरामपुर में हाथियों का कहर :जंगल में महुआ बीन रही किशोरी को कुचला, मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में महुआ बीनने जंगल गई 14 वर्षीय किशोरी की हाथियों के हमले में मौत हो गई। रामानुजगंज-रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चिनिया में 22 हाथियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मृतका की पहचान पिकी कुमारी के रूप में हुई है। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow on Google News
जंगल में महुआ बीन रही किशोरी को कुचला, मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बीनने गई 14 साल की किशोरी पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सुबह महुआ बीनने गई थी किशोरी

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना रामानुजगंज–रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चिनिया की है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे 14 वर्षीय पिकी कुमारी जंगल में महुआ बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    रिश्तेदारों के घर आई हुई थी

    बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी पिकी कुमारी पिता बंबड्या, ग्राम बरदरिया की रहने वाली थी। वह अपने रिश्तेदारों के घर ग्राम चिनिया आई हुई थी और वहीं से सुबह जंगल महुआ बीनने गई थी।

    Breaking News

    इलाके में घूम रहा था हाथियों का झुंड

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 22 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से इस इलाके में घूम रहा है। घटना के समय पास में मौजूद महावीरगंज का एक व्यक्ति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

    घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts