PU Special :मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 3 हजार नए फ्लैट, 2027 तक मिलेंगे आवास; अब तक 15 हजार तैयार

मध्यप्रदेश में पुलिस आवास योजना के तहत 3 हजार नए फ्लैट बनेंगे। 25 हजार आवासों का लक्ष्य है, जिनमें 15 हजार तैयार हो चुके हैं।
मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 3 हजार नए फ्लैट, 2027 तक मिलेंगे आवास; अब तक 15 हजार तैयार
पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे 3 हजार नए फ्लैट

विजय एस. गौर, भोपाल। मध्यप्रदेश के दूरस्थ अंचलों के थानों में तैनात पुलिस बल की आवास समस्या दूर करने के लिए 3 हजार आधुनिक फ्लैट और क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश में थाना स्तर पर तैनात पुलिस बल  के अनुसार आवासों का निर्माण कराने के लिए आगे भी आकलन किया जा रहा है।

दरअसल, ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के थानों में तैनात पुलिस बल के लिए आवास की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। थानों के पीछे 1960 के दशक में बने बैरक या सिंगल कमरे वाले आवास हैं। बैरकों में एसएएफ या होमगार्ड के जवान रहते हैं, जबकि सिंगल कमरों वाले आवासों में आरक्षक परिवार के साथ रहते हैं।

शेष आरक्षकों को किराए के मकानों में रहना पड़ता है। इसके चलते जरूरत के समय आरक्षक तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाते। उन्हें बुलाने के लिए थाने से फोन करना पड़ता है या साथी आरक्षक उनके पास जाते हैं। कई बार इसी कारण घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं पहुंच पाता है।

भूमि और बजट का इंतजाम

पुलिस आवासों के निर्माण के लिए जिला पुलिस लाइन या थानों के आसपास भूमि का चिन्हांकन करने के साथ ही उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम चलाई जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि पुलिस की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं, ताकि आवास निर्माण के लिए मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग एवं अधोसंरचना विकास निगम को भूमि उपलब्ध कराई जा सके।

Peoples Update Special : पुलिस में प्रमोशन लिस्ट जारी होने से पहले ही जॉइनिंग!

आवास निर्माण की स्थिति...

  • 25 हजार आधुनिक फ्लैट और क्वार्टर का निर्माण मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत होना है। 
  • 15 हजार आवासों का निर्माण महानगरों से लेकर जिला स्तर तक पूरा हो चुका है। 
  • 3 हजार और आवास 2027 तक बनकर तैयार होंगे।

पुलिस बल और आवास की स्थिति...

  • 1.29 लाख पुलिसकर्मी, करीब 90 हजार आरक्षक तैनात
  • 25 हजार आवास बनाने का लक्ष्य
  • 35  हजार अतिरिक्त  आवासों की जरूरत
  • 1,175  थाने प्रदेशभर में

(मध्यप्रदेश पुलिस सांख्यिकीय डेटा-2025)

मप्र पुलिस अधिकारियों के तबादले; 26 अफसरों की हुई नई पदस्थापना, कई SDOP और ACP बदले

एमपी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि अभी 3 हजार आवासों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन हैं। ये आवास अगले साल थाना स्तर के पुलिस बल को उपलब्ध हो जाएंगे। हमें 25 हजार आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, जिनमें से 15 हजार आवास बनकर जिला पुलिस बल को सौंपे जा चुके हैं।

Jitendra Shrivastava
By Jitendra Shrivastava

शांत स्वभाव और सौम्य व्यक्तित्व के साथ खबरों की गहरी समझ। यही पहचान है जितेंद्र श्रीवास्तव की। पिछले...

Latest Posts