Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भटगांव में 63 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से बरामद हुआ नशे का बड़ा खेप

गिरवानी मेन रोड पर पुलिस की घेराबंदी,ओडिशा से गांजा लाने की आशंका दोनों कारें जब्त,आरोपियों से पूछताछ जारी,सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम गिरवानी मेन रोड पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो कारों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से बोरियों में रखा करीब 63 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है
भटगांव में 63 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से बरामद हुआ नशे का बड़ा खेप

सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से करीब 63 किलो गांजा बरामद किया है। गिरवानी मेन रोड पर हुई घेराबंदी में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। अब पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

भटगांव में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भटगांव थाना क्षेत्र से गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने ग्राम गिरवानी मेन रोड पर घेराबंदी कर दो कारों को पकड़ा है। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से बोरियों में रखा करीब 63 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने 6 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।

/img/129/1790783888343

संबंधित खबर: MCB में कपड़ों की गठरियों में छिपा था 4.59 करोड़ का गांजा, MP बॉर्डर से पहले 6 तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

बताया जा रहा है कि भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और गिरवानी मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।

दो कारों को रोककर ली गई तलाशी

पुलिस ने संदिग्ध दो कारों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहनों में बोरियों के अंदर गांजा मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों वाहनों से कुल करीब 63 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

/img/129/1790783894342

ओडिशा से जुड़ सकते हैं तस्करी के तार

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार गांजा ओडिशा की ओर से लाया जाना बताया जा रहा है। वहीं वाहनों के संबंध में अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

संबंधित खबर: Bilaspur: पति-पत्नी की गांजा तस्करी का रेलवे कनेक्शन बेनकाब, बिलासपुर स्टेशन पर 21 किलो माल के साथ गिरफ्तारी

आरोपियों से पूछताछ, नेटवर्क की तलाश

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति, संभावित खरीदार और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर है। पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।

दो कारें भी पुलिस ने की जब्त

कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वाहनों की जांच के साथ पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी पड़ताल कर सकती है, ताकि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

लाखों रुपये की हो सकती है कीमत

बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि बरामद मादक पदार्थ की आधिकारिक कीमत और मामले की पूरी जानकारी पुलिस की कार्रवाई एवं आगामी प्रेस विज्ञप्ति के बाद स्पष्ट होगी।

संबंधित खबर: Raipur: चंगोराभाठा में नाली में फंसी गांजा लदी स्कॉर्पियो,करीब 100 किलो खेप बरामद,आरोपी फरार

आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल भटगांव पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में जब्ती, आरोपियों की भूमिका, गांजे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts