Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट :मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे चार लेन बनेगा, रेलवे को मिलेगा डिजिटल नेटवर्क

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को करीब 8.8 लाख करोड़ रुपए के कार्यों के फैसलों पर मुहर लगाई गई। इनमें जेवर एयरपोर्ट लिंक, रेलवे लाइन और जल जीवन मिशन 2.0 को हरी झंडी जैसे निर्णय शामिल हैं।
Follow on Google News
मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे चार लेन बनेगा, रेलवे को मिलेगा डिजिटल नेटवर्क
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में करीब 8,80,000 करोड़ रुपए के फैसले हुए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में 6 बड़े फैसले हुए। इनमें जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना और मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना शामिल है। पश्चिमी मप्र के लिए यह बड़ी सौगात होगी।  

    Twitter Post 

    रेलवे के ट्रैक्शन अपग्रेड और डिजिटल नेटवर्क के लिए 765 करोड़ मंजूर 

    भारतीय रेलवे ने प्रमुख रेल कॉरिडोरों पर ट्रैक्शन सिस्टम को आधुनिक बनाने और डिजिटल संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 765 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को मंजूरी दी है। जानकारी के अनुसार रणनीतिक महत्व वाले दुव्वाडा-विशाखापत्तनम-विजयनगरम माल कॉरिडोर पर ट्रैक्शन सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए 318.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही रायचूर-गुंटकल रेलखंड में 126 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में उन्नत 2×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड के लिए 259.39 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई है। वहीं पश्चिमी रेलवे के वडोदरा और मुंबई डिवीजनों में लगभग 1000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए 187.88 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

    Twitter Post

    जल जीवन मिशन 2.0 का पुनर्गठन 

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 का पुनर्गठन लगभग पूरा हो चुका है और सरकार अब इसके नए चरण को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकार का मुख्य ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा तैयार करने पर था, जबकि दूसरे चरण में सेवा वितरण और समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार अब इस योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे नए तरीके से पुनर्निर्देशित कर रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts