Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Follow on Google News
बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मौत, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने का आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। आरोपी ने सोमवार को पुलिस रिवॉल्वर छीनी और पुलिस टीम पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। इसमें एक अफसर घायल हो गया। जवाबी गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया पूरा घटनाक्रम

पुलिस ने ने बताया कि स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले अक्षय शिंदे को तलोजा जेल से जांच के लिए बदलापुर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची, तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) पर गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में शिंदे को गोली लगी थी। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शुरुआत में जानकारी मिली थी कि आरोपी ने खुद पर ही गोली चलाई।

12 और 13 अगस्त की है घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना 12 और 13 अगस्त 2024 की है। आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया। जिसके बाद दोनों बच्चियां स्कूल जाने से डर रहीं थीं। माता-पिता को संदेह होने पर उन्होंने उनसे पूछताछ की तो पूरी बात सामने आई। एक बच्ची के माता-पिता ने उसी कक्षा की दूसरी लड़की के पेरेंट्स से संपर्क किया। जब डॉक्टर ने जांच की तो घटना के बारे में पता चला। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभदा शितोले ने पॉक्सो का मामला होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की और टालती रही। जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के दो दिन बाद 16 अगस्त को केस दर्ज किया गया। वहीं अगले ही दिन 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 1 अगस्त को ही आरोपी अक्षय, स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त हुआ था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts