जन्माष्टमी पर बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती, श्रीकृष्ण स्वरूप में दिए दर्शन, पहलवान नरसिंह यादव और एक्टर कबीर दुहन सिंह ने लिया आशीर्वाद

उज्जैन। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालु दर्शन हेतु कतार में लगे हुए थे। तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए और 3 बजे भस्म आरती चालू हुईं। जिसमें हजारों से श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं जन्माष्टमी पर मोर पंख, आभूषण अर्पित कर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।
पहलवान नरसिंह यादव और साउथ एक्टर कबीर दुहन सिंह।[/caption]
महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरूप में दिए दर्शन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर त्योहार और पर्व सबसे पहले मनाए जाने की परंपरा है। इसी के चलते आज बाबा के दरबार में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया और विशेष भस्म आरती की गई। भस्म आरती के पहले भगवान महाकाल को जल से स्नान कर दूध, दही, शहद और फलों के रस से महा पंचामृत अभिषेक किया गया। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1699634528623472880[/embed] इसके बाद भांग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को वस्त्र धारण कराए गए। तत्पश्चात बाबा महाकाल को भस्म रमा कर ढोल नगाड़े और शंखनाद से भस्म आरती की गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज भगवान महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरूप में दर्शन दिए। [caption id="attachment_87530" align="aligncenter" width="600"]
पहलवान नरसिंह यादव और साउथ एक्टर कबीर दुहन सिंह।[/caption]





















