रामलला की आरती व दर्शन के समय में बदलाव, शीत ऋतु के आगमन पर लिया फैसला, मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में शीतकालीन मौसम के आगमन के साथ दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन भक्तों की सुविधा और मंदिर के पारंपरिक अनुष्ठानों के पालन के लिए किया गया है। गुरुवार से भक्तों को सुबह 7 बजे रामलला के दर्शन होंगे। जो 2 घंटे के लिए रहेंगे। यानी भक्त सुबह 7 से 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, आरती के समय में भी मंदिर ट्रस्ट द्वारा बदलाव किए गए है। अब रामलला की आरती व भोग के लिए 1 घंटे मंदिर के कपाट बंद किए जांएगे।
शरद ऋतु के लिए बदलाव
मंदिर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शरद ऋतु के आगमन के साथ दर्शन और आरती के समय में यह बदलाव किया गया है। अब तक मंगला आरती सुबह 4:00 बजे होती थी, जो अब 4:30 बजे होगी। इसी प्रकार, श्रृंगार आरती सुबह 6:00 बजे के बजाय 6:30 बजे होगी, और दर्शन सुबह 6:30 बजे के बजाय अब सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा।
प्रात कालीन दर्शन और आरती
मंगला आरती: सुबह 4:30 बजे
श्रृंगार आरती: सुबह 6:30 बजे
दर्शन समय: सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
मध्याह्न दर्शन और आरती
भोग आरती: दोपहर 12:00 बजे
भोग और विश्राम समय: दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक
दर्शन समय: दोपहर 1:00 बजे से
सायं कालीन दर्शन और आरती
संध्या आरती: शाम 7:00 बजे
दर्शन समय: शाम 7:00 बजे से 9:15 बजे तक
पट बंद: रात 9:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक




















