Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अरबाज खान ने गुपचुप रचाई शादी, वाइफ शूरा खान संग शेयर की निकाह की पहली तस्वीर, पापा की शादी में शामिल हुआ बेटा अरहान

Follow on Google News
अरबाज खान ने गुपचुप रचाई शादी, वाइफ शूरा खान संग शेयर की निकाह की पहली तस्वीर, पापा की शादी में शामिल हुआ बेटा अरहान
एंटरटेनमेंट डेस्क। इस वक्त खान परिवार में जश्न का माहौल है और हो भी क्यों न, खान परिवार के बेटे अरबाज खान ने दूसरी बार शादी जो कर ली है। कुछ दिन पहले खबरें थी कि अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड शूरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन इस बात की कन्फर्मेशन नहीं थी। जिसके बाद बीती रात (24 दिसंबर) को अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा से गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया है। शूरा खान और अरबाज खान की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शादी के अफवाह निकली सच

मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के कई साल बाद अरबाज खान ने कई लड़कियों को डेट किया। लेकिन, उनकी हमसफर बनी शूरा खान। बीती रात एक्टर ने दुनिया की नजरों से बच कर अपने क्लोज फ्रेंडस और फैमिली की मौजूदगी में शादी कर ली है। ये अरबाज खान की दूसरी शादी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीरें

शादी के बाद अरबाज खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शूरा खान संग पहली तस्वीर शेयर की है। शूरा खान और अरबाज खान की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। दोनों शादी की ड्रेस में बेहद प्यारे और खूबसूरत लग रहे हैं। शूरा खान और अरबाज खान की इस वेडिंग फोटो को उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

'पापा' अरबाज की दूसरी शादी में पहुंचा अरहान

अरबाज की दूसरी शादी में उनकी पहली वाइफ तो नहीं आई लेकिन उनका बेटा जरूर आया। अरबाज और शूरा की शादी में बेटे अरहान भी मौजूद थे। अरहान ने अपने पापा और शूरा के साथ पोज दिया और फोटो क्लिक कराई। इस दौरान अरहान ब्लैक पैंट सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

कौन है शूरा खान ?

पिछले हफ्ते खबरें आई थीं कि अरबाज खान इस वीकेंड के 24 दिसंबर को दूसरी शादी शूरा खान से करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज और शूरा अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। शूरा के सोशल मीडिया हैंडल के हिसाब से वह रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शूरा की मुलाकात उनकी आने वाली फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

मलाइका अरोड़ा हैं अरबाज की पहली वाइफ

अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में की थी। अरबाज खान की पहली शादी 19 साल तक चली। मार्च 2016 में कपल ने अलग होने की घोषणा की। मई 2017 में आधिकारिक तौर पर अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया। उनका एक बेटा भी है। ये भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच अरबाज खान से पूछा- कल किधर आना है, सलमान के भाई ने इशारों में कह दी ये बात…
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts