Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी की खबरों के बीच अरबाज खान से पूछा- कल किधर आना है, सलमान के भाई ने इशारों में कह दी ये बात...

Follow on Google News
शादी की खबरों के बीच अरबाज खान से पूछा- कल किधर आना है, सलमान के भाई ने इशारों में कह दी ये बात...
एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर अरबाज खान की दूसरी शादी की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीती रात अरबाज खान ने एक कार्यक्रम में शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कुछ तो खिचड़ी पक रही है। रिएक्शन देखकर सबको यही लग रहा है कि एक्टर जल्द ही अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। हालांकि, अरबाज के परिवार ने भी इस पर चुप्पी साधी हुई है। खबरें हैं कि अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने वाले हैं।

पैपराजी ने दी अरबाज को शादी की बधाई

हाल ही में एक्टर को उमंग 2023 के कार्यक्रम में स्पॉट किया गया। एक्टर की शादी पहले ही सुर्खियों में है। ऐसे में पैपराजी भी कैसे पीछे रह सकते हैं। इस दौरान पैपराजी ने अरबाज को छेड़ना शुरू कर दिया और उन्हें उनकी दूसरी शादी की बधाई दी।

पैपराजी ने पूछा- कल किधर आना है

इसके बाद पैपराजी ने उनसे वेन्यू के बारे में पूछा कि कल किधर आना है? पहले तो अरबाज को उन्हें धन्यवाद देते हुए देखा गया, लेकिन उन्होंने तुरंत अपने होठों पर उंगली रख ली और इशारा किया कि वह चुप हो जाए। यह इशारा करते समय वे ब्लश भी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर अरबाज का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। देखें VIDEO...

फैन्स बोले - अरबाज सच में शादी कर रहे हैं

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैन्स का कहना है कि अरबाज सच में शादी कर रहे हैं तो कुछ यह सिर्फ एक अफवाह लग रही है।

कौन है शूरा खान ?

पिछले हफ्ते खबरें आई थीं कि अरबाज खान इस वीकेंड के 24 दिसंबर को दूसरी शादी शूरा खान से करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज और शूरा अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। शूरा के सोशल मीडिया हैंडल के हिसाब से वह रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शूरा की मुलाकात उनकी आने वाली फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

मलाइका अरोड़ा हैं अरबाज की पहली वाइफ

अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से साल 1998 में की थी। अरबाज खान की पहली शादी 19 साल तक चली। मार्च 2016 में कपल ने अलग होने की घोषणा की। मई 2017 में आधिकारिक तौर पर अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया। उनका एक बेटा भी है।

जॉर्जिया एंड्रियानी को किया डेट

इसके बाद अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। जिसकी पुष्टि उन्होंने 2019 में की थी, लेकिन हाल ही में अफवाहें थीं कि यह जोड़ी पिछले साल टूट गई है। जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में इस बात की कन्फर्म किया था। ये भी पढ़ें- Anil Kapoor Birthday : गैरेज में रहे… ब्लैक में बेचते थे टिकट, जानें अनिल कपूर के स्पॉटबॉय से मिस्टर इंडिया बनने तक का सफर
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts