एक्ट्रेस नौहिद का शॉकिंग बयान: इंटीमेट सीन से इनकार… तो फिल्म से भी बाहर! B-टाउन का कड़वा सच!

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नौहीद सेरुसी, जो फिल्म ‘अनवर’ से पहचान बना चुकी हैं, लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव रहती हैं और अपने विचार खुलकर साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने की असली वजह सामने रखी।
यह वीडियो 4 मई को सामने आया, जिसमें नौहीद ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी और बताया कि आखिर क्यों वह अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं।
आखिर फिल्मों से दूर क्यों हैं नौहीद?
पिछले कई सालों से उनके फैंस लगातार एक ही सवाल पूछते आ रहे हैं- आप फिल्मों में कब वापसी कर रही हैं? नौहीद ने इसी सवाल का जवाब अपने वीडियो में दिया। उन्होंने बताया कि यह सवाल उनके डीएम में सबसे ज्यादा आता है। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि चलिए एक ही जवाब से कई सवालों का समाधान कर देते हैं। उनका यह जवाब इंडस्ट्री की एक बड़ी सच्चाई की तरफ इशारा भी था।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: अंबानी का ‘आम’ से लेकर करण जौहर के 'आर्ट' तक भारत का जलवा
स्किनकेयर रूटीन के बीच खुलासा
वीडियो की शुरुआत बेहद सामान्य थी। नौहीद अपने स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करते हुए नजर आईं। लेकिन इसी दौरान स्क्रीन पर उनके इंस्टाग्राम डीएम का एक मैसेज दिखाया गया।मैसेज में पूछा गया था क्या आपकी कोई नई फिल्म या शो आने वाला है? इस सवाल पर उन्होंने सीधे और साफ अंदाज में जवाब दिया कि यह सवाल उन्हें बार-बार मिलता है और अब वह इस पर पूरी सच्चाई बताना चाहती हैं।
इंटीमेट सीन करने की मांग
नौहीद ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करना बाहर से जितना ग्लैमरस दिखता है, अंदर से उतना ही कॉम्प्लिकेटेड हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई प्रोजेक्ट्स में एक शर्त होती है कि कलाकार को इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने साफ कहा कि कई बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि बेवजह भी किस सीन या इंटीमेट सीन कहानी में जोड़ दिए जाते हैं, जो जरूरी नहीं होते।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: किसी का स्कल्टन लुक, किसी का डॉलर चश्मा, कंकाल से लेकर केबल अजीबोगरीब लुक्स देख दंग
स्क्रीन पर वो केमिस्ट्री सही नहीं लगती
नौहीद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि ऐसे सीन स्क्रीन पर स्वाभाविक लगते हैं। उनका कहना था कि कभी-कभी यह दृश्य अच्छे से फिल्माए नहीं जाते या फिर उन्हें जबरदस्ती जोड़ा जाता है, जिससे पूरी कहानी बदल जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत राय है, लेकिन वह इस तरह के सीन में खुद को सहज महसूस नहीं करतीं।
ना कहने की कीमत भी चुकानी पड़ी
नौहीद ने इंडस्ट्री की एक कड़वी सच्चाई भी सामने रखी। उन्होंने बताया कि जब भी वह किसी इंटीमेट सीन या किस सीन के लिए मना करती हैं, तो कई बार उन्हें उस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया जाता है।
उनके शब्दों में हां या ना कहने से पहले ही मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है क्योंकि मैं कहती हूं कि मैं ऐसे सीन करने में कंफर्टेबल नहीं हूं। नौहीद ने यह भी बताया कि इसी सोच और अपने निर्णयों की वजह से उन्हें कई बार बड़े रोल्स नहीं मिले।
सोशल मीडिया बना रास्ता
नौहीद ने अपनी जिंदगी के एक नए मोड़ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अब उनका असली फोकस इंस्टाग्राम और डिजिटल क्रिएशन पर है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया ने उन्हें एक नई पहचान दी है, जहां वह बिना किसी दबाव के खुद को एक्सप्रेस कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के ग्रुप में हमेशा सहज महसूस नहीं करती थीं, लेकिन इंस्टाग्राम ने उन्हें अपनी एक अलग दुनिया दी।











