Met Gala 2026:किसी का स्कल्टन लुक, किसी का डॉलर चश्मा, कंकाल से लेकर केबल अजीबोगरीब लुक्स देख दंग

बीते सोमवार 4 मई की रात न्यूयॉर्क में फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2026 आयोजित हुआ। यह आयोजन न्यूयॉर्क के मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए एक चैरिटी इवेंट होता है।
इस साल का मेट गाला सिर्फ फैशन शो नहीं, बल्कि एक आर्ट एक्सपीरियंस जैसा था। रेड कार्पेट पर ऐसे-ऐसे लुक्स देखने को मिले कि लोग हैरान रह गए। थीम थी कॉस्ट्यूम आर्ट, जिसमें फैशन को कला के रूप में पेश किया गया।
डॉल तो कहीं स्कल्टन आउटफिट
इस साल डिजाइनर्स ने कपड़ों को सिर्फ पहनने की चीज नहीं, बल्कि एक कहानी और कला की तरह पेश किया। कहीं डॉल जैसा लुक, कहीं स्कल्टन आउटफिट, तो कहीं टेक्नोलॉजी और नेचर का मिक्स। हर सेलेब्रिटी ने अपने लुक से यही दिखाया कि फैशन अब सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक सोच है।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: अंबानी का ‘आम’ से लेकर करण जौहर के 'आर्ट' तक भारत का जलवा
सारा पॉलसन का डॉलर मास्क लुक
एक्ट्रेस सारा पॉलसन न्यूयॉर्क में रेड कार्पेट पर एक बेहद अलग अंदाज में दिखीं। उन्होंने चेहरे पर डॉलर नोट जैसा मास्क पहना हुआ था। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसे 1 प्रतिशत की दुनिया का प्रतीक बताया। उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

लीसा का व्हाइट क्लाउड गाउन
लीसा व्हाइट बॉडी-हगिंग गाउन में नजर आईं। उनके गाउन के साथ एक छतरी जैसा डिज़ाइन था, जो उनके सिर को कवर कर रहा था। उनका लुक सॉफ्ट, फ्यूचरिस्टिक और ड्रीमी वाइब दे रहा था।

सबिना गेट्टी का स्कल्टन फैशन
सबिना गेट्टी ने ऐसा गाउन पहना जिसे देखकर लोग चौंक गए। उनका आउटफिट एक कंकाल (स्कल्टन) जैसा था, जिस पर हाथ की डिजाइन बनी थी। यह लुक डरावना और आर्टिस्टिक दोनों था।

केके पामर का रेड स्लिट ग्लैमर
केके पामर रेड ऑफ-शोल्डर हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। उनका लुक क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर को दिखा रहा था।
ऑड्री नूना और बोल्ड स्टाइल
ऑड्री नूना ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड गाउन में दिखीं। उन्होंने इसे हैट और डार्क मेकअप के साथ कंप्लीट किया। उनका लुक फियरलेस और बोल्ड था।

रेचल सेनॉट ब्लैक गाउन
रेचल सेनॉट ब्लैक गाउन और हैट में नजर आईं, लेकिन उन्होंने व्हाइट बबलगम के साथ पोज देकर लुक को फंकी टच दिया।
तेयाना टेलर का सिल्वर फ्रिंज लुक
तेयाना टेलर ने ग्रे हेयर और सिल्वर फ्रिंज गाउन पहना। उनका पूरा लुक एक मूर्ति जैसी फील दे रहा था।

मारिया जारदोया का डॉल थीम
मारिया जारदोया ने खुद को डॉल की तरह स्टाइल किया और हाथ में अपनी ही डॉल भी पकड़ी। यह लुक बेहद यूनिक और क्रिएटिव था।

कैटी पेरी का एस्ट्रोनॉट मास्क
कैटी पेरी सफेद आउटफिट में नजर आईं और चेहरे पर एस्ट्रोनॉट जैसा मास्क पहना था। उनका लुक फ्यूचर और स्पेस थीम को दिखा रहा था।

मैडोना का शाही और रहस्यमयी अंदाज
मैडोना ने लंबा काला आउटफिट पहना, साथ में बड़ा ग्रे ट्रांसपेरेंट घूंघट और हैट। उनका लुक एक आर्ट पीस की तरह लग रहा था।
जेनेल मोने का टेक-नेचर फ्यूजन
जेनेल मोने का गाउन असली वायर, सर्किट और पौधों से बना था। यह टेक्नोलॉजी और नेचर का अनोखा मेल था।

हैदी क्लम की स्टैच्यू एंट्री
हैदी क्लम ने खुद को एक संगमरमर की मूर्ति जैसा लुक दिया। उनका आउटफिट एक चलती-फिरती आर्ट स्टैच्यू जैसा था।
केंडल जेनर का ग्रीक इंस्पायर्ड लुक
केंडल जेनर ने बोन-व्हाइट गाउन पहना, जो ग्रीक देवी नाइके से प्रेरित था। उनका लुक क्लासिक और रॉयल था।

बैड बनी का एजिंग ट्रांसफॉर्मेशन
बैड बनी 82 साल के बुजुर्ग जैसे लुक में पहुंचे। सफेद बाल, छड़ी और प्रोस्थेटिक मेकअप ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।

टाइला का मरमेड ग्लैम
टाइला ने नीले रंग का ग्लैमरस गाउन पहना, जिसमें मरमेड जैसा लुक था। उनका स्टाइल बेहद बोल्ड और चमकदार था।
काइली जेनर का फॉक्स इल्युजन गाउन
काइली जेनर ने न्यूड इल्युजन कोर्सेट और सफेद मोतियों से सजा गाउन पहना। उनका लुक फैशन और आर्ट का मिक्स था।

जॉर्डन रोथ का स्कल्प्चर फैशन
जॉर्डन रोथ ने वेलवेट गाउन पहना और साथ में एक पुतले का हाथ पकड़कर रेड कार्पेट पर आए। यह लुक बेहद नाटकीय था।











