PlayBreaking News

Met Gala 2026:अंबानी का ‘आम’ से लेकर करण जौहर के 'आर्ट' तक भारत का जलवा

Met Gala 2026 इस बार पूरी तरह से भारत के नाम रहा। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस ग्लैमरस इवेंट में भारतीय सितारों ने अपने स्टाइल, संस्कृति और क्रिएटिविटी से ग्लोबल फैशन मंच पर गहरी छाप छोड़ी।
Follow on Google News
अंबानी का ‘आम’ से लेकर करण जौहर के 'आर्ट' तक भारत का जलवा
Met Gala 2026

न्यूयॉर्क। Met Gala 2026 इस बार पूरी तरह से भारत के नाम रहा। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस ग्लैमरस इवेंट में भारतीय सितारों ने अपने स्टाइल, संस्कृति और क्रिएटिविटी से ग्लोबल फैशन मंच पर गहरी छाप छोड़ी। रेड कार्पेट पर देसी अंदाज और आधुनिक फैशन का ऐसा मेल देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। 

क्या है Met Gala? 

Met Gala हर साल होने वाला फैशन का सबसे बड़ा और चर्चित इवेंट है। यह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। इसका मकसद सिर्फ ग्लैमर दिखाना नहीं, बल्कि म्यूजियम के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाना भी होता है। 1995 से इस इवेंट को अन्ना विंटोर संभाल रही हैं। उनके नेतृत्व में यह इवेंट दुनिया का सबसे बड़ा फैशन फंडरेजर बन चुका है। हर साल यहां से करोड़ों डॉलर जुटाए जाते हैं।

/img/99/1777965576584

बीते साल हुए मेट गाला की झलकियां

2026 की थीम क्या थी?

इस साल की प्रदर्शनी का फोकस सजे-धजे शरीर (dressed body) पर था। यानी इंसान अपने शरीर को कपड़ों और फैशन के जरिए कैसे व्यक्त करता है, यह इसका मुख्य विषय रहा। म्यूजियम के हजारों साल पुराने कलेक्शन को इस थीम के जरिए पेश किया गया।

कौन-कौन पहुंचे Met Gala 2026 में?

इस बार भी दुनिया भर के बड़े-बड़े सितारे इस इवेंट में शामिल हुए। रेड कार्पेट पर ग्लैमर और स्टाइल का जबरदस्त संगम देखने को मिला। इनमें किम कार्दशियन, काइली जेनर, बियॉन्से, हेइडी क्लम और हंटर शेफर जैसे कई सितारें शामिल हुए थे। कुछ सितारों ने इस साल पहली बार इस इवेंट में हिस्सा लिया, जिससे इवेंट और भी खास बन गया।

भारत के देसी स्टाइल ने लूटी महफिल

Met Gala 2026 में भारतीय सितारों की मौजूदगी खास रही। उन्होंने अपने आउटफिट्स से भारतीय संस्कृति और परंपरा को ग्लोबल मंच पर दिखाया।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 : दिलजीत दोसांझ ने पहनी पटियाला हार की हूबहू नकल, पिछले साल कार्टियर ने एम्मा चैंबरलेन को दिया था असली हार, पंजाबी सिंगर को देने से इंकार

करण जौहर का शानदार डेब्यू

करण जोहर ने इस साल मेट गाला में पहली बार हिस्सा लिया। उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े पहने। उनका आउटफिट मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा से प्रेरित था। इस लुक में भारतीय कला और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला।

/img/99/1777965425244

ईशा अंबानी का यूनिक स्टाइल

ईशा अंबानी का लुक भी खूब चर्चा में रहा। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक खास आम (मैंगो) के आकार का बैग कैरी किया। यह असली आम नहीं था, बल्कि एक आर्ट स्कल्प्चर था, जो उनके लुक को अलग और खास बना रहा था।

/img/99/1777965434364

मनीष मल्होत्रा का क्रिएटिव अंदाज

मनीष मल्होत्रा ने इस बार भी अपने डिजाइन से सबका ध्यान खींचा। उनके आउटफिट में एक बंदगला और एक खास केप था। इस केप पर उन कारीगरों के नाम और साइन कढ़ाई किए गए थे, जिन्होंने इसे बनाया था।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2025 : फैशन और ग्लैमर का महाकुंभ, Hollywood का फैशन स्टेटमेंट, Bollywood के स्टाइलिस तड़के से सजा MET GALA का रेड कार्पेट

/img/99/1777965439525

राजघराने की शान- पद्मनाभ और गौरवी

जयपुर के राजघराने से भी इस बार खास मौजूदगी रही। पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी दोनों ने अपने आउटफिट्स में राजस्थानी परंपरा को दिखाया। उनके कपड़ों में सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति की झलक भी थी। पद्मनाभ सिंह ने एक शाही कोट पहना, जिसमें पारंपरिक डिजाइन साफ नजर आ रहे थे। उनका लुक सिंपल होते हुए भी बेहद रॉयल लगा।

/img/99/1777965437148

अनन्या बिरला का खास डेब्यू

अनन्या बिरला ने भी इस साल Met Gala में पहली बार हिस्सा लिया। उन्होंने रॉबर्ट का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना। उनके लुक की सबसे खास बात थी उनका मेटैलिक फेस मास्क, जिसे सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था। यह मास्क स्टेनलेस स्टील से बना था और उनके पूरे चेहरे को कवर कर रहा था। इस लुक ने उन्हें सबसे अलग और बोल्ड बना दिया।

/img/99/1777965442190
 

Met Gala क्यों है इतना खास?

Met Gala सिर्फ एक फैशन शो नहीं है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां- फैशन और आर्ट का मेल होता है और दुनिया भर के डिजाइनर अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं। यहां हर आउटफिट एक कहानी कहता है कभी इतिहास की, कभी संस्कृति की, तो कभी भविष्य की।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts