Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कंटेनर और मिनी ट्रक में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Follow on Google News
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कंटेनर और मिनी ट्रक में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, कई घायल
अमरावती। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली के पास हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

सीतानापल्ली में हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह‍ घटना सुबह करीब 5 बजे सीतानापल्ली में हुई। दोनों वाहनों के चालकों और तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय एक वाहन में 10 लोग सवार थे। जबकि दूसरे वाहन में एक चालक और एक सहायक था।

मछली पकड़ने जा रहे थे मिनी ट्रक सवार

पुलिस के मुताबिक कंटेनर चालक ने लकड़ी के लट्ठों से भरे ट्रैक्टर से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी इसी उसकी मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। मृतकों में से 5 कोनासीमा जिले के तल्लारेवु के निवासी थे। वहीं मिनी ट्रक (डीसीएम) में करीब 10 लोग सवार थे और मछली पकड़ने जा रहे थे। घायलों को मछलीपट्टनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। ये भी पढ़ें- झारखंड में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts