Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव में बड़ा हादसा :खाई में ट्रक गिरने से 22 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें लगभग 22 मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा हायलांग-चगलाघम मार्ग पर हुआ। रेस्क्यू टीम ने अब तक 13 शव बरामद किए हैं और खोज जारी है। हादसे की वजह की जांच प्रशासन कर रहा है।
खाई में ट्रक गिरने से 22 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
Arunachal-Pradesh-News
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खतरनाक पहाड़ी रास्ते से फिसलकर हजारों फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में लगभग 22 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अब तक केवल एक मजदूर को जिंदा बचाया जा सका है।

    मजदूर प्रोजेक्ट साइट जा रहे थे

    हादसा बुधवार को हायलांग-चगलाघम मार्ग पर मेटेंगलियांग के पास हुआ। सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी चाय बागान के रहने वाले थे। वे कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने अरुणाचल प्रदेश के एक प्रोजेक्ट साइट जा रहे थे। तीखे मोड़, सीधी चढ़ाई-उतराई और गहरी खाइयों वाले खतरनाक रास्ते पर यह दुर्घटना हुई।

    मृतक मजदूरों की पहचान

    मृतकों में बुधेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जॉन कुमार, पंकज मांकी, अजय मांकी, बिजय कुमार, अभय भुमिज, रोहित मांकी, बिरेंद्र कुमार, अगोर टांटी, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गोवाला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनाश मुंडा शामिल हैं। अभी तक 3 अन्य मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी परिवारों को सूचना दे दी गई है।

    रेस्क्यू टीम ने 13 शव बरामद किए

    हादसे की जगह से रेस्क्यू टीम ने अब तक 13 शव बरामद किए हैं। बाकी की तलाश जारी है। मौके की खड़ी ढलान, मुश्किल इलाका और खराब रास्तों की वजह से बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। पुलिस, जिला प्रशासन, SDRF और सेना की टीमें मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं। सभी बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Twitter Post

    यह इलाका मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। इंडो-चाइना बॉर्डर से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को रोजाना बेहद खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। खराब मौसम, भूस्खलन और संकरी सड़कें अक्सर हादसों की वजह बन जाती हैं।

    हादसे की वजह की जांच

    हालिया घटना में हादसे की सटीक वजह अभी पता नहीं चली है। अंजाव के डिप्टी कमिश्नर मिलो कोजिन ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही हादसे की वजह सामने आ जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts