फिर गूंजेगा अनंत चतुर्दशी का उल्लास:103 साल पुरानी झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

इंदौर। अनंत चतुर्दशी पर झांकियां निकालने की 103 साल पुरानी परंपरा एक बार फिर शहर की सड़कों पर अपना रंग जमाने को तैयार है। 25 सितंबर को निकलने वाली झांकियों के लिए निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब विद्युत सज्जा, पुतलों, चलित मॉडल और तकनीकी उपकरणों का ट्रायल किया जा रहा है। रोशनी और ध्वनि के साथ झांकियों को अंतिम रूप देने का काम भी तेजी से चल रहा है।इस बार झांकियों में धर्म और पौराणिक कथाओं के साथ सामाजिक संदेशों का भी समावेश किया गया है। एआई, थ्रीडी और हाइड्रोलिक तकनीक के इस्तेमाल से कई झांकियों को पहले से ज्यादा जीवंत और आकर्षक बनाया गया है। कहीं देव-असुर संग्राम दिखेगा तो कहीं अंतरिक्ष की उड़ान और समुद्री दुनिया का रोमांच नजर आएगा।
यह भी देखें: 33 किसान से ₹7.80 करोड़ का लोन और फर्जीवाड़े का खेल!₹9.70 करोड़ की बैंक चपत का खुलासा
राजकुमार मिल की 60 फीट लंबी झांकी में दिखेगा विष्णु-मधु-कैटभ संग्राम
राजकुमार मिल ने इस बार एक अलग प्रयोग किया है। पहली बार दो ट्रॉलों को आपस में जोड़कर करीब 60 फीट लंबी झांकी तैयार की गई है। इसमें भगवान विष्णु और असुर मधु-कैटभ के बीच युद्ध का दृश्य जीवंत किया जाएगा। इसके अलावा जगन्नाथ रथयात्रा और अशोक वाटिका पर आधारित झांकियां भी दर्शकों का ध्यान खींचेंगी।
यह भी देखें: बुरहानपुर में युवक की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार; डैम में शव फेंकने का दावा
कल्याण मिल में अंतरिक्ष तक पहुंचेगी 'नारी शक्ति'
कल्याण मिल की झांकी इस बार नारी शक्ति की थीम पर आधारित है। आधुनिक तकनीक और चलित मॉडलों के जरिए अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को अंतरिक्ष यान के साथ करीब 18 फीट ऊंचाई तक जाते हुए प्रदर्शित किया जाएगा। रोशनी और ध्वनि प्रभाव इस दृश्य को और प्रभावी बनाएंगे। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी यहां झांकी के रूप में दिखाई जाएगी।
यह भी देखें: डोल ग्यारस पर आदिवासी डंडा नृत्य प्रतियोगिता, मधुर मंडल डोबी ने जीता प्रथम पुरस्कार
स्वदेशी मिल देगा नशामुक्ति का संदेश
स्वदेशी मिल की तीन झांकियों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देखने को मिलेगा। 'नशा मुक्त हो भारत हमारा' थीम के जरिए नशे के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। इसके साथ रुद्र अवतार और शुंभ-निशुंभ वध की पौराणिक कथाओं को भी झांकियों में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी देखें: फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक,56-60 हजार की ठगी का जाल, सांसद के नंबर से मैसेज भेजकर मचा हड़कंप
हुकुमचंद मिल में सिंदूरासुर का अंत, बाली-सुग्रीव युद्ध भी दिखेगा
हुकुमचंद मिल की तीन झांकियां पौराणिक प्रसंगों पर आधारित हैं। इनमें सिंदूरासुर राक्षस के वध की झांकी खास आकर्षण रहेगी। इसमें सिंदूरासुर की उत्पत्ति से लेकर भगवान गणेश के साथ उसके युद्ध और सिंदूर अर्पण की कथा को दृश्य रूप दिया गया है।दूसरी झांकी में बाली और सुग्रीव के बीच हुए युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं तीसरी झांकी में वट सावित्री व्रत की पौराणिक कथा को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी देखें: जगदलपुर में देसी कट्टा लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, UP से हथियार लाने का खुलासा
होप टेक्सटाइल्स में सजेगी गणेश आराधना और शिव बारात
होप टेक्सटाइल्स मिल इस बार दो झांकियां लेकर आ रही है। पहली झांकी भगवान गणेश की आराधना पर केंद्रित है, जिसमें देवताओं द्वारा कार्य निर्विघ्न पूरा होने की कामना के साथ गणेश पूजन का दृश्य दिखाया जाएगा।दूसरी झांकी में भगवान शिव की भव्य बारात देखने को मिलेगी। नंदी, भूत-प्रेत और देवताओं के साथ शिव का दूल्हे के रूप में स्वरूप दिखाया जाएगा। शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा भी झांकी को खास रूप देगा।
यह भी देखें: MP हाईकोर्ट की सख्ती, 2 IAS और 1 IPS अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के निर्देश
मालवा मिल में चंद्रमा-रोहिणी विवाह से समुद्र की दुनिया तक
मालवा मिल की तीन झांकियों में पौराणिक कथा और आधुनिक प्रस्तुति का मेल देखने को मिलेगा। एक झांकी में चंद्रमा और रोहिणी के विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया है। दूसरी में 'मछली जल की रानी है' थीम के जरिए समुद्र की दुनिया को जमीन पर उतारा गया है। इसमें ऑक्टोपस, केकड़े और अलग-अलग तरह की मछलियों के साथ समुद्री जीवन को दर्शाया जाएगा।




















