Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जनगणना-2027 में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर खुद संभालें ट्रेनिंग की कमान, एमपी को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने जनगणना-2027 की तैयारियों में कलेक्टरों को फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण खुद मॉनिटर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंकड़ों की शुद्धता को विकास योजनाओं, रोजगार और कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ल ने मध्यप्रदेश को जनगणना तैयारियों में देश में पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा है।
जनगणना-2027 में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर खुद संभालें ट्रेनिंग की कमान, एमपी को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य
भोपाल। जनवरी से शुरू होने वाली जनगणन के ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भोपाल। जनगणना-2027 को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों और संभागायुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि आंकड़ों में छोटी सी चूक भी भविष्य की सरकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए कलेक्टर फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग खुद अटेंड करें और इसकी जिम्मेदारी अधीनस्थ अधिकारियों पर न छोड़ें। बर्णवाल बुधवार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त संभालें जिम्मेदारी 

प्रशासन अकादमी में मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। कलेक्टर इस प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से शामिल हों और संभागायुक्त अपने क्षेत्रों में तैयारियों की नियमित निगरानी करें। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्तों को पूरी व्यवस्था का नेतृत्व सौंपा गया है। बर्णवाल ने अधिकारियों को बैठक के दौरान दूसरे कामों में व्यस्त नहीं रहने की हिदायत भी दी। उन्होंने जनगणना की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

एआई से रोजगार और कौशल विकास की बनेगी रणनीति 

मुख्य सचिव बर्णवाल ने कहा कि जनगणना के आंकड़े केवल जनसंख्या, साक्षरता और अनुसूचित जाति-जनजाति की जानकारी तक सीमित नहीं हैं। इनका उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए रोजगार के अवसरों और कौशल विकास की जरूरतों का आकलन करने में किया जा सकता है। उन्होंने महिला वर्कफोर्स की भागीदारी का उदाहरण देते हुए बताया कि विकसित देशों में यह करीब 50 प्रतिशत है, जबकि दक्षिण कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों में 70 से 75 प्रतिशत तक पहुंची है। प्रति व्यक्ति आय और सामाजिक संकेतकों के विश्लेषण में भी ये आंकड़े उपयोगी होंगे।

ये भी पढ़ें: Census 2027 : 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 28 फरवरी तक चलेगा सर्वे; चुनावी राज्यों को छूट

आंकड़े योजनाएं बनाने में मदद करते हैं

अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ल ने कहा कि जनगणना की शुरुआती तैयारियों में मध्यप्रदेश ने व्यवस्थित काम किया है और वह देश के तीन-चार बेहतर राज्यों में शामिल है। अब प्रदेश को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या, आय, जीवनशैली और खर्च के आंकड़े स्कूल, सड़क, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन की योजनाएं बनाने में मदद करते हैं। उद्योग और बाजार भी इनका उपयोग करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र की गाइडलाइंस का अध्ययन करने, पड़ोसी जिलों से समन्वय रखने और दूसरे राज्यों के अनुभवों से सीखने की सलाह दी। 

ये भी पढ़ें: PU Special : जनगणना के कारण फिलहाल नहीं बढ़ेंगे शहरों के वार्ड, MP में पुराना परिसीमन लागू, 2032 में बढ़ सकती हैं सीटें

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts