Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज जापान और भारत के बीच महामुकाबला, शाम 7 बजे खेला जाएगा मैच

भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले बुधवार को खेले जा रहे हैं। दिन के पहले मैच में मलेशिया और थाईलैंड का मुकाबला हाफ टाइम तक 0-0 से बराबर रहा, जबकि शाम को भारत और जापान के बीच अहम भिड़ंत होगी।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज जापान और भारत के बीच महामुकाबला, शाम 7 बजे खेला जाएगा मैच
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

भोपाल। भारतीय टीम शाम 7 बजे जापान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। टीम की कोशिश जीत के साथ लीग चरण का समापन करने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। इसके बाद 27 नवंबर को अगले चरण के मुकाबले और 28 नवंबर को ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल के लिए मैच खेले जाएंगे।

मलेशिया और थाईलैंड का मुकाबला हाफ टाइम तक गोलरहित

दिन के पहले मुकाबले में मलेशिया और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों का स्कोर 0-0 रहा। इसके बाद शाम 4:45 बजे चीन और कोरिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

शाम 7 बजे जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम

मेजबान भारतीय टीम बुधवार शाम 7 बजे जापान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला भारत के लिए अहम है, क्योंकि इसके साथ ही टीम के लीग चरण के सभी मैच पूरे हो जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश जीत दर्ज कर लीग चरण का समापन करने और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत रखने की होगी।

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत सातवें और जापान 11वें स्थान पर

वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय टीम सातवें स्थान पर है, जबकि जापान 11वें नंबर पर है। एशियाई रैंकिंग की बात करें तो भारत दूसरे और जापान तीसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। जापान अपनी तेज खेल शैली और अनुशासित रक्षापंक्ति के लिए जाना जाता है, इसलिए भारत को आक्रमण के साथ डिफेंस पर भी ध्यान देना होगा।

Breaking News

जापान के खिलाफ मैच के बाद लीग चरण होगा पूरा

भारतीय टीम लीग चरण में मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड और चीन के खिलाफ मुकाबले खेल चुकी है। जापान के खिलाफ मैच के साथ उसके लीग चरण के सभी मुकाबले पूरे हो जाएंगे। इसके बाद अंक तालिका में टीमों की स्थिति के आधार पर अगले चरण के मैच तय होंगे। 27 नवंबर को तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts