अमेरिका में 6 दिन में 6 बड़े टेक आउटेज! Apple से NSA तक सिस्टम ठप, कंपनी ने बताई खराबी की वजह

अमेरिका में पिछले छह दिनों से बड़ी टेक कंपनियों और सरकारी सेवाओं में लगातार तकनीकी खराबी सामने आ रही है। Microsoft 365, अमेरिकी विमान सेवा, बड़े बैंकों, Apple और NSA के नेटवर्क तक पर इसका असर देखने को मिला है। एक के बाद एक सेवाएं बंद होने से लोग परेशान हैं। हालांकि, अभी तक किसी साइबर हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका में 6 दिन में 6 बड़े टेक आउटेज! Apple से NSA तक सिस्टम ठप, कंपनी ने बताई खराबी की वजह
अमेरिका में टेक सेवाओं पर बढ़ा संकट

अमेरिका। अमेरिका में तकनीकी सेवाओं को लेकर इन दिनों चिंता बढ़ गई है। पिछले छह दिनों के अंदर देश की कई बड़ी कंपनियों और सरकारी संस्थानों के सिस्टम में परेशानी आई है। ताजा मामला दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Apple से जुड़ा है, जहां iCloud, App Store और Apple Pay जैसी सेवाओं ने काम करना बंद कर दिया। इसी दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA के अंदरूनी कम्युनिकेशन नेटवर्क में भी खराबी की खबर सामने आई। इससे पहले Microsoft, विमान सेवाओं और बैंकों के सिस्टम पर भी असर पड़ा था। लगातार आ रही इन खबरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Apple की कई सेवाओं ने अचानक काम करना किया बंद

17 नवंबर को Apple की कई ऑनलाइन सेवाओं में अचानक परेशानी शुरू हो गई। अमेरिका के साथ दूसरे देशों के यूजर्स को भी इसका सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि वे iCloud में लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा App Store, Apple Music और Apple Wallet जैसी सेवाओं को इस्तेमाल करने में भी दिक्कत आई। कई यूजर्स को Apple ID   वेरिफिकेशन और कनेक्शन से जुड़ी परेशानी हुई। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी शिकायतें तेजी से बढ़ीं। करीब एक घंटे के अंदर शिकायतों की संख्या लगभग 2,000 तक पहुंच गई। ब्राजील, ग्रीस और लातविया जैसे देशों से भी ऐसी खबरें आईं।

Nvidia केस के बाद उठा Succession का बड़ा सवाल, टेस्ला-मेटा से मस्क और जुकरबर्ग हटे तो क्या होगा

कंपनी ने बताई खराबी की वजह, सेवाएं होने लगीं बहाल

यूजर्स की शिकायतें बढ़ने के बाद Apple ने भी सेवाओं में आई परेशानी को स्वीकार किया। कंपनी के मुताबिक, एक इंटरनल अपडेट के कारण उसके कुछ सिस्टम प्रभावित हुए थे। इसके बाद तकनीकी टीम ने समस्या को ठीक करने का काम शुरू किया।
कंपनी ने बताया कि प्रभावित सेवाओं को धीरे-धीरे दोबारा चालू किया जा रहा है। हालांकि, इस परेशानी के कारण यूजर्स को काफी समय तक लॉग-इन और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल करने में मुश्किल हुई।

NSA के नेटवर्क में भी आई परेशानी

Apple की सेवाओं में खराबी के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA के अंदरूनी नेटवर्क NSA Net में भी रुकावट की खबर आई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नेटवर्क का इस्तेमाल गोपनीय जानकारी भेजने और कर्मचारियों के बीच बातचीत के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया कि नेटवर्क कुछ समय के लिए ऑफलाइन हो गया था। हालांकि, एक अधिकारी ने इसे सामान्य रखरखाव से जुड़ा मामला बताया। फिलहाल इस घटना को किसी साइबर हमले से जोड़ने का पक्का सबूत सामने नहीं आया है।

QUAD में ट्रंप का बड़ा ऐलान, अगले साल होगा बिजनेस लीडर्स फोरम, PM मोदी को बताया अपना दोस्त

छह दिनों में छह बड़ी सेवाओं पर पड़ा असर

अमेरिका में 12 से 17 नवंबर के बीच कई बड़े तकनीकी मामले सामने आए। 12 नवंबर को Microsoft 365 की सेवाओं में परेशानी हुई। Outlook, Teams और Copilot पर इसका असर पड़ा और कई देशों के यूजर्स प्रभावित हुए। 13 नवंबर को अमेरिकी विमान सेवा में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट संचालन रोकना पड़ा। राउटर में आई समस्या के चलते कई घंटे तक यात्रियों को परेशानी हुई। 16 नवंबर को JPMorgan Chase जैसे बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इससे कुछ ग्राहकों के ट्रांजैक्शन धीमे हो गए। 17 नवंबर को NSA और Apple के अलावा होटल कंपनी Marriott की वेबसाइट और ऐप पर भी लॉग-इन और बुकिंग से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं। कंपनी ने बताया कि तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है।

क्या अमेरिका पर हो रहा है साइबर हमला?

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर साइबर हमले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या कोई देश अमेरिका के डिजिटल सिस्टम को निशाना बना रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी संबंधित कंपनी या सरकारी एजेंसी ने साइबर हमले की पुष्टि नहीं की है। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts