Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Philippines Visit: आज ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी, 2 साल बाद होगी क्वाड की बैठक; चीन और इंडो-पैसिफिक पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है। मनीला में PM मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। इसके साथ ही दो साल बाद क्वाड की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे।
PM Modi Philippines Visit: आज ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी, 2 साल बाद होगी क्वाड की बैठक; चीन और इंडो-पैसिफिक पर होगी चर्चा
PM मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन है। मनीला में आज भारत की कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम दिन रहने वाला है। PM मोदी 23वें आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी होगी। सबसे ज्यादा नजरें आज होने वाली क्वाड (QUAD) की बैठक पर टिकी हैं, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता शामिल होंगे। करीब पांच महीने बाद मोदी और ट्रंप आमने-सामने होंगे। वहीं, दो साल बाद क्वाड देशों के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटेंगे। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, चीन पर निर्भरता कम करने, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसे समय में यह बैठक हो रही है, जब दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों को लेकर तनाव बना हुआ है।

PM मोदी के फिलीपींस दौरे का दूसरा दिन क्यों है खास?

PM मोदी के फिलीपींस दौरे का दूसरा दिन भारत की विदेश नीति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगलवार, 17 नवंबर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कई अहम कूटनीतिक बैठकों से भरा हुआ है। आज PM मोदी तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

PM मोदी पहुंचे फिलीपींस, हुआ जोरदार स्वागत, भारतीय समुदाय में दिखा जबरदस्त उत्साह

  • - 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे।
  • - अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ क्वाड बैठक करेंगे।
  • - फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
  • इन बैठकों के जरिए भारत अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा।

2 साल बाद होगी क्वाड की बड़ी बैठक

मनीला में आज शाम 3:45 बजे क्वाड की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में चार देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। क्वाड चार देशों का एक रणनीतिक समूह है। इसका मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देना है।

क्वाड बैठक में किन 5 बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा?

इस बार की बैठक में सुरक्षा से लेकर तकनीक और आर्थिक सहयोग तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।

1. समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री रास्तों की सुरक्षा भारत समेत सभी सदस्य देशों के लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच समुद्री सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन गई है। क्वाड देश समुद्री क्षेत्र में निगरानी, सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा कर सकते हैं।

2. चीन पर निर्भरता कम करने की तैयारी- क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर आज दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी हो चुके हैं। इनकी सप्लाई के लिए चीन पर निर्भरता कम करना क्वाड देशों की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में वैकल्पिक सप्लाई चेन विकसित करने पर बातचीत हो सकती है।

3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग- AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया बदल रहा है। ऐसे में चारों देश नई तकनीक, रिसर्च और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं।

4. इंडो-पैसिफिक में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास- क्षेत्र के विकासशील देशों में सड़क, बंदरगाह, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नई परियोजनाओं पर चर्चा हो सकती है।

5. जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा- जलवायु परिवर्तन से निपटने, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए क्वाड देश मिलकर काम करने की रणनीति बना सकते हैं।

5 महीने बाद मोदी-ट्रंप की मुलाकात

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात भी आज के दौरे का बड़ा आकर्षण है। दोनों नेताओं की आखिरी द्विपक्षीय मुलाकात 17 जून 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। करीब पांच महीने बाद होने वाली इस मुलाकात में भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात से इन क्षेत्रों में आगे की रणनीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी बोले- 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, नक्सलवाद का खात्मा बड़ी उपलब्धि

ईस्ट एशिया समिट में भी शामिल होंगे PM मोदी

क्वाड बैठक के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21वें ईस्ट एशिया समिट में भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन क्षेत्रीय सहयोग, आर्थिक विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत का प्रमुख मंच है। PM मोदी दोपहर 12 बजे इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts