Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा BSF जवान, BGB ने हिरासत में लिया

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को हिरासत में ले लिया है।
बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा BSF जवान, BGB ने हिरासत में लिया
बांग्लादेश की सीमा में गलती से घुसा BSF जवान

अधिकारियों के मुताबिक, BSF जवान गलती से बांग्लादेश के नियंत्रण वाले इलाके में चला गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। जवान को वापस लाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग आयोजित की जा रही है। इससे पहले भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF जवान को पकड़कर बांग्लादेश ले जाने का मामला सामने आ चुका है।

सिलहट जिले में BSF जवान को लिया हिरासत में

अधिकारियों ने बताया कि BGB के जवानों ने बांग्लादेश के सिलहट जिले में BSF के एक जवान को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जवान गलती से बांग्लादेश के नियंत्रण वाले इलाके में पहुंच गया था। इसके बाद BGB ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें: भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, BSF की फायरिंग में 2 घुसपैठिए ढेर

जवान की वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग की तैयारी

अधिकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए BSF जवान को वापस लाने के लिए फ्लैग मीटिंग आयोजित की जा रही है। इस बैठक के जरिए जवान की सुरक्षित वापसी को लेकर बातचीत की जाएगी। भारत-बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा BSF के जिम्मे है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवान से जुड़ी इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी एक BSF जवान को बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा अगवा कर सीमा पार ले जाने का मामला सामने आया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद जवान को छोड़ दिया गया था।

Breaking News

मुर्शिदाबाद में जवान को पकड़कर ले गए थे बदमाश

पिछली घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेशी नागरिक पर एक BSF जवान को पकड़कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार ले गए थे। यह घटना जिले के नूरपुर के सुतियार में BSF कैंप के पास चांदनी चौक इलाके में सुबह-सुबह हुई थी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts