Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 21 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 6 हजार रुपए जुर्माना

नर्मदापुरम के सोहागपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने पिता को 21 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सोहागपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 21 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया 6 हजार रुपए जुर्माना
फाइल फोटो

सोहागपुर। नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए 21 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना की अदालत ने आरोपी अमरनाथ पिता हरेराम योगी, उम्र 37 वर्ष, निवासी थाना सोहागपुर को विभिन्न धाराओं के तहत दोषसिद्ध पाते हुए यह दंडादेश पारित किया। न्यायालय ने आरोपी पर कुल 6 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

पैर दर्द का बहाना बनाकर बेटी को बुलाया था

जिला अभियोजन अधिकारी नर्मदापुरम लखन सिंह भवेदी ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 14 मई 2026 की रात की है। नाबालिग पीड़िता अपनी मां और भाई-बहनों के साथ घर के अंदर वाले कमरे में सो रही थी, जबकि आरोपी पिता बाहर वाले कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे आरोपी ने पीड़िता को जगाकर अपने पैरों में दर्द होने की बात कही और पैर दबाने के लिए बाहर वाले कमरे में बुलाया।

पीड़िता जब पिता के पैर दबा रही थी, तभी आरोपी ने उसे अपने पास सुला लिया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने विरोध करते हुए कपड़े उतारने से मना किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

भिंड में जेल से फरार पॉक्सो आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार, मंदिर के पास छिपा था, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

मां ने पहुंचकर बेटी को बचाया

पीड़िता की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी ने मां-बेटी को घर से बाहर जाने से रोकते हुए उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद 16 मई 2026 को पीड़िता के दादा घर पहुंचे, तब पीड़िता और उसकी मां ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां के साथ सोहागपुर थाने पहुंचकर आरोपी पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

खिलचीपुर में पॉक्सो केस में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त

तीन धाराओं में 21-21 वर्ष की सजा

प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आरोपी अमरनाथ को दोषी पाया। न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एफ) एवं 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 5(एन)/6 के तहत प्रत्येक में 21-21 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 6 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

शासन की ओर से मामले में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मनवीर सिंह ठेनुआ एवं अपर लोक अभियोजक शंकरलाल मालवीय ने पैरवी की।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts