Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंबिकापुर में छात्रा सुसाइड मामले में NSUI छात्र नेता पर FIR, परिजनों का ब्लैकमेलिंग का आरोप

निजी चैट-वीडियो को लेकर परेशान करने का दावा, पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मदर्ज किया है,अंबिकापुर के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने NSUI से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की है। अंतरा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। 11 सितंबर को उसका शव घर के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला था।
अंबिकापुर में छात्रा सुसाइड मामले में NSUI छात्र नेता पर FIR, परिजनों का ब्लैकमेलिंग का आरोप

रायपुर /अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने NSUI से जुड़े छात्र नेता के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी पर निजी चैट और वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया का है।

जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा

मृतका की पहचान MCB जिले के चिरमिरी गोदरीपारा निवासी अंतरा शाह (19) के रूप में हुई है। अंतरा अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और अपनी दीदी व जीजा के घर रह रही थी।

यह भी पढ़ें: रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी

कॉलेज से लौटने के बाद सोने चली गई

परिजनों के मुताबिक, 10 सितंबर को अंतरा कॉलेज से वापस अपनी दीदी के घर पहुंची थी। रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। इसके बाद अगले दिन सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली।

बाथरूम की खिड़की से दिखा शव

11 सितंबर को काफी देर तक अंतरा के वापस नहीं आने पर उसके जीजा नीलेश गुप्ता ने पत्नी को उसे देखने के लिए भेजा। जब उन्होंने बाथरूम की खिड़की से अंदर देखा तो अंतरा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार और उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: रायपुर में हेरोइन का बड़ा खेल बेनकाब, खंडहर में चल रही थी ‘चिट्टा’ की डील, 3 आरोपी गिरफ्तार

सहेलियों ने बताया- छात्र नेता कर रहा था परेशान

परिजनों का कहना है कि अंतरा की सहेलियों ने उन्हें छात्र नेता ज्ञान तिवारी के बारे में जानकारी दी। आरोप है कि ज्ञान तिवारी के पास अंतरा की कुछ निजी चैट और वीडियो थे और इन्हें परिजनों के सामने उजागर करने की धमकी देकर वह छात्रा को परेशान कर रहा था।

आरोपों के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

परिजनों की शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने मुक्तिपारा निवासी ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोरबा में बारिश के बीच LT लाइन में ताबड़तोड़ धमाके, 25 मिनट तक बरसती रहीं चिंगारियां,मचा हड़कंप

ABVP का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

मामले की जानकारी सामने आने के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने NSUI का पुतला जलाकर आरोपी छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

आरोपी फरार, मोबाइल से खुल सकते हैं कई राज

जांच अधिकारी दिलीप दुबे के मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी ज्ञान तिवारी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मृतका के मोबाइल सहित मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मछली पकड़ने गए भांजे का फिसला पैर, बचाने कूदा मामा भी डूबा,स्टॉप डैम में मामा-भांजे की मौत

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे ब्लैकमेलिंग के आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। पुलिस चैट, वीडियो और मोबाइल से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts