Airtel ने बंद किया अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, अब ₹349 से होगा रिचार्ज; जानिए नए प्लान में क्या मिलेगा

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय और किफायती ₹299 वाले प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है। अब यह प्लान न तो Airtel की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है और न ही Airtel Thanks App पर उपलब्ध है। इसके बाद अब कंपनी का सबसे सस्ता उपलब्ध प्रीपेड प्लान ₹349 का रह गया है।
पिछले साल बढ़ी थी कीमत
दरअसल Airtel ने पिछले साल अपने ₹249 वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर ₹299 कर दी थी। उस समय कंपनी ने टैरिफ संशोधन का हवाला देते हुए कई प्रीपेड प्लान महंगे किए थे। अब करीब एक साल बाद इसी ₹299 प्लान को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर उन लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा, जो कम बजट में 28 दिन की वैधता वाला प्लान इस्तेमाल कर रहे थे।
₹299 प्लान में क्या-क्या मिलता था?
बंद किए गए ₹299 प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ कई सुविधाएं मिलती थीं।
- पूरे भारत में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग
- प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा
- रोजाना 100 SMS
- Airtel Hello Tunes
- Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन
अब ग्राहकों को ₹349 वाला प्लान लेना होगा
₹299 प्लान हटने के बाद समान वैधता के लिए ग्राहकों को अब ₹349 का रिचार्ज कराना होगा। हालांकि इस प्लान में पहले की तुलना में अधिक डेटा और कुछ अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं दी जा रही हैं। इस प्लान में ग्राहकों को मिलेंगे-
- 28 दिनों की वैधता
- प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- रोजाना 100 SMS
- 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन
- Airtel Hello Tunes
- 12 महीने का Adobe Express Premium एक्सेस
ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा?
₹399 प्लान भी बना विकल्प
जिन ग्राहकों को ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत है, उनके लिए Airtel का ₹399 प्रीपेड प्लान भी उपलब्ध है। इस प्लान में
- प्रतिदिन 2.5GB डेटा
- 28 दिनों की वैधता
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- रोजाना 100 SMS
- 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
यह प्लान खास तौर पर वीडियो स्ट्रीमिंग और ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
ग्राहकों पर क्या होगा असर?
₹299 प्लान बंद होने के बाद कम बजट में रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों का मासिक खर्च बढ़ जाएगा। अब उन्हें कम से कम ₹349 खर्च करना होगा। हालांकि नए प्लान में ज्यादा डेटा और अतिरिक्त डिजिटल सेवाएं मिल रही हैं लेकिन जिन यूजर्स की जरूरत सिर्फ कॉलिंग और सीमित डेटा तक थी, उनके लिए यह बदलाव जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।
Jio भी दे रहा है ₹349 का प्लान
प्रतिस्पर्धी कंपनी Reliance Jio भी ₹349 का प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में ग्राहकों को 56 दिनों की वैधता, प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। ऐसे में लंबी वैधता चाहने वाले ग्राहक दोनों कंपनियों के प्लान की तुलना कर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।












