Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्लाइट में शिवराज सिंह चौहान को मिली टूटी सीट तो एअर इंडिया की बदइंतजामियों पर भड़के और लगा दी क्लास...

Follow on Google News
फ्लाइट में शिवराज सिंह चौहान को मिली टूटी सीट तो एअर इंडिया की बदइंतजामियों पर भड़के और लगा दी क्लास...
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एअर इंडिया की फ्लाइट में टूटी और खराब सीट पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। इससे शिवराज भड़क गए और एअर इंडिया की बदइंतजामियों पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दिया।

खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की - शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने एक्स पर लिखा- आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एअर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था। जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।

Air India प्रबंधन पर उठाए सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर आगे लिखा- सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एअर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एअर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।

एअर इंडिया ने घटना पर जताया दुख

एअर इंडिया ने शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर खेद जताया है। कंपनी ने कहा कि असुविधा के लिए हमें खेद है। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। हम इस मुद्दे पर आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts