Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद ऑफिस में की थी डांस पार्टी, DGCA ने भी हटाए तीन अफसर

Follow on Google News
Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद ऑफिस में की थी डांस पार्टी, DGCA ने भी हटाए तीन अफसर

नई दिल्ली। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हो गई थी। लंदन जा रही यह फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई। इस हादसे में 241 यात्री और 11 क्रू मेंबर सहित कुल 270 लोगों की मौत हो गई थी। केवल एक यात्री ही इस हादसे में जिंदा बच सका। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

हादसे के 8 दिन बाद वायरल हुआ डांस पार्टी का वीडियो

हादसे के करीब आठ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एअर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS के कर्मचारी ऑफिस में पार्टी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 जून को गुरुग्राम स्थित AISATS ऑफिस में शूट किया गया था। इस वीडियो को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और एअर इंडिया की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए।

Air India ने 4 कर्मचारियों से मांगा इस्तीफा

एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा – “AI-171 की दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के साथ हमारी पूरी संवेदना है। वायरल वीडियो में दिखा आचरण हमारी कंपनी की नीति और मूल्यों के खिलाफ है। हमने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है।”

कंपनी ने यह नहीं बताया कि वीडियो कब और कहां शूट हुआ, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे AISATS के गुरुग्राम ऑफिस से जोड़ा जा रहा है।

AISATS ने भी जताया खेद

AISATS (Air India SATS Services) ने भी आधिकारिक बयान जारी कर वायरल वीडियो पर खेद जताया और कहा कि ऐसा व्यवहार कंपनी के सिद्धांतों के खिलाफ है। कंपनी ने पुष्टि की कि इस घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल चार वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

DGCA ने भी 3 अफसरों को हटाया

AI 171 हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भी कड़ा कदम उठाया। 21 जून को एअर इंडिया को आदेश देकर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने को कहा गया:

  • डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह
  • क्रू शेड्यूलिंग की चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल
  • प्लानिंग हेड पायल अरोड़ा

इन अधिकारियों पर एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन का आरोप है।

कैसे हुआ था हादसा

DGCA की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट AI 171 ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद से टेकऑफ किया था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान का अंतिम सिग्नल 625 फीट (190 मीटर) की ऊंचाई पर मिला। पायलट ने ‘मेडे कॉल’ देकर इमरजेंसी संदेश भेजा, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान सीधे जाकर मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। पायलट के पास 8,200 घंटे और को-पायलट के पास 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

फ्लाइट में कितने यात्री थे?

फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें:

  • 230 यात्री (103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे, 2 नवजात)
  • 12 क्रू मेंबर्स
  • 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक

इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी यात्रियों और क्रू की मौत हो गई, सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा।

सोशल मीडिया पर एअर इंडिया पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर आम लोगों में भारी गुस्सा है। यूजर्स ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद जब देश भर में शोक का माहौल था, तब संबंधित कर्मचारियों का पार्टी करना असंवेदनशील और अमानवीय है। कई लोगों ने एअर इंडिया की जिम्मेदारी और नैतिकता पर भी सवाल खड़े किए।

Air India और AISATS की सफाई

भले ही Air India और AISATS ने कार्रवाई करके संदेश देने की कोशिश की हो, लेकिन एक सवाल अब भी बना हुआ है – क्या इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी संस्थाएं अपने कर्मचारियों में संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी नहीं जगा पाईं?

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts