Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AI Naina Avtr: आखिर कौन है देसी डिजिटल हसीना नैना? जिसने पहली AI एक्ट्रेस बनकर OTT पर किया कब्जा

भारत की पहली AI अदाकारा, जिसने अपने डेब्यू ‘Truth & Lies’ से ऐसे रहस्य की शुरुआत कर दी है, जिसे कोई समझ नहीं पा रहा।
Follow on Google News
आखिर कौन है देसी डिजिटल हसीना नैना? जिसने पहली AI एक्ट्रेस बनकर OTT पर किया कब्जा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री में हर साल लाखों चेहरे अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार भीड़ से निकलकर जो नाम सामने आया, वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक डिजिटल सुपरमॉडल है। जी हां AI Naina जो भारत की पहली AI Actress है, जो असल में मौजूद नहीं, लेकिन फिर भी लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है। जिसने अपने डेब्यू और एक्टिंग से पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

    डिजिटल इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनी AI Naina 

    नैना कोई साधारण AI प्रोजेक्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वर्चुअल इन्फ्लुएंसर के तौर पर AI Naina की शुरुआत हुई थी। इंस्टाग्राम पर फैशन, त्यौहारों के लुक, पॉडकास्ट, प्रमोशनल वीडियो और लाइफस्टाइल पोस्ट के लिए उनकी बड़ी फॉलोइंग है। AI Naina की टीम उवके चेहरे और एक्सप्रेशन्स को इतना बारीकी से तैयार करती है कि लोग अक्सर समझ ही नहीं पाते कि यह पूरी तरह डिजिटल है। उनकी पोस्ट को देखकर यह कभी नहीं लगता कि यह सिर्फ कोड और कम्प्यूटर जनरेटेड ग्राफिक्स हैं।

    मॉडल नैना कमा चुकी कई बड़े अवॉर्ड्स

    AI Naina Avtr पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है-

    • NDTV WhosThat360- AI Creator of the Year 2024
    • Midday Showbiz- AI Influencer Award 2024
    • International Iconic- AI Influencer of the Year 2024
    Uploaded media

    'Truth and Lies' से किया डेब्यू 

    हाल ही में आई वेब सीरिज 'Truth and Lies' से Naina ने डेब्यू किया है, जो कुल 8 एपिसोड की है। नैना के पारिवारिक भावनाओं, दोस्ती, रिश्तों और इमोशनल एक्सप्रेशन्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नैना हर तरह के दृश्य में उसी तरह प्रतिक्रिया देती है, जैसे एक असली कलाकार करती है। यही वजह है कि उसके लॉन्च ने फिल्म इंडस्ट्री में AI कलाकारों को लेकर बहस छेड़ दी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts