Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग थे सवार; टेक-ऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भयावह विमान हादसा हुआ, जिसमें एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर रनवे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू और 230 यात्री शामिल थे।
यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टेकऑफ रनवे 23 पर हुआ। एअर इंडिया की AI171 फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, उड़ान भरते ही तकनीकी कारणों से या संभवतः किसी टकराव के चलते एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही जमीन पर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमने तेज धमाके की आवाज सुनी और कुछ ही पल में धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख हम सभी दहशत में आ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 1:40 बजे मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है।
धमाका, आग और धुएं का गुबार
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से काला धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। बताया गया है कि हादसे के बाद भीषण आग लग गई और उसका असर आसपास की बस्तियों तक पहुंच गया।
मेघानीनगर, जहां हादसा हुआ, एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर है। धारपुर क्षेत्र से भी भारी धुआं दिखाई दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत भेजी गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
उड़ान भरते ही ब्लास्ट, मलबा बिखरा
यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टेकऑफ रनवे 23 पर हुआ। एअर इंडिया की AI171 फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, उड़ान भरते ही तकनीकी कारणों से या संभवतः किसी टकराव के चलते एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही जमीन पर आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमने तेज धमाके की आवाज सुनी और कुछ ही पल में धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख हम सभी दहशत में आ गए।
गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी थे सवार
बताया जा रहा है कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में मौजूद थे 12 क्रू मेंबर
- कप्तान (CP): सुमीत सभरवाल – कर्मचारी संख्या: 80006359
- फर्स्ट ऑफिसर (FO): क्लाइव कुंदर – कर्मचारी संख्या: 80038104
- सीनियर केबिन क्रू (SCC): श्रद्धा धवन – कर्मचारी संख्या: 80008726
- सीनियर केबिन क्रू (SCC): अपर्णा महाडिक – कर्मचारी संख्या: 80008872
- केबिन क्रू (CC): सईनीता चक्रवर्ती – कर्मचारी संख्या: 8005100
- केबिन क्रू (CC): नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलटपम – कर्मचारी संख्या: 80047565
- केबिन क्रू (CC): दीपक पाठक – कर्मचारी संख्या: 81033187
- केबिन क्रू (CC): मैथिली पाटिल – कर्मचारी संख्या: 80047429
- केबिन क्रू (CC): इरफान शेख – कर्मचारी संख्या: 80058950
- केबिन क्रू (CC): लामनुनथेम सिंग्सन – कर्मचारी संख्या: 80046326
- केबिन क्रू (CC): रोशनी राजेन्द्र सोनगारे – कर्मचारी संख्या: 80055146
- केबिन क्रू (CC): मनीषा थापा – कर्मचारी संख्या: 80052782





















