Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Priya Marathe Death : 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, 38 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

Follow on Google News
Priya Marathe Death : 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, 38 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी और मराठी इंडस्ट्री से रविवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी शो पवित्र रिश्ता में वर्षा का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रहीं। कैंसर से लंबे समय से जूझ रही प्रिया ने 31 अगस्त 2025 की सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमे में हैं।

    कैंसर से जूझते हुए कहा दुनिया को अलविदा

    पिछले एक साल से प्रिया मराठे कैंसर से लड़ाई लड़ रही थीं। लगातार इलाज के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। 31 अगस्त सुबह उन्होंने इस बीमारी से जंग हार दी। इतनी कम उम्र में उनके निधन की खबर से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

    एक्टिंग की शुरुआत और करियर

    प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मराठी सीरियल “या सुखानो या” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आईं और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

    Uploaded media

    लोकप्रिय शोज और यादगार किरदार

    प्रिया मराठे ने बालाजी टेलीफिल्म्स के शो कसम से में विद्या बाली का रोल निभाया था। उन्हें कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी देखा गया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ZEE TV के हिट शो पवित्र रिश्ता से मिली, जहां उन्होंने वर्षा का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं और कई मराठी सीरियल्स जैसे चार दिवस सासुचे, तू तिथे मी और येऊ कशी ताशी मी नंदायला में भी शानदार काम किया।

    पॉजिटिव और निगेटिव दोनों रोल में कमाया नाम

    प्रिया सिर्फ पॉजिटिव रोल्स तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने निगेटिव किरदारों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। मराठी सीरियल तू तिथे मी में मोनिका का किरदार उनके करियर का चर्चित रोल रहा।

    इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

    प्रिया मराठे के अचानक निधन से टीवी और मराठी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके शानदार किरदारों को याद कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की दादी कनक रत्नम्मा का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस; राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts