Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अल्लू अर्जुन की दादी कनक रत्नम्मा का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस; राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग

अल्लू अर्जुन की दादी कनक रत्नम्मा का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस; राम चरण ने रद्द की ‘पेद्दी’ की शूटिंग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हैदराबाद। तेलुगु सिनेमा जगत से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी और दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनक रत्नम्मा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं दादी के निधन की खबर सुनते ही अल्लू अर्जुन मुंबई में चल रही शूटिंग छोड़ तुरंत हैदराबाद पहुंचे।

    94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    मिली जानकारी के अनुसार, अल्लू कनक रत्नम्मा उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने बीती रात करीब 1:45 बजे अंतिम सांस ली। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके बेटे और मशहूर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के हैदराबाद स्थित निवास पर लाया गया।

    कोकापेट में होगा अंतिम संस्कार

    परिवार के सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर (30 अगस्त) को उनका अंतिम संस्कार कोकापेट में किया जाएगा। अंतिम विदाई में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, करीबी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

    मुंबई से हैदराबाद लौटे अल्लू अर्जुन

    दादी के निधन की खबर सुनते ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मुंबई में चल रही शूटिंग तुरंत रोक दी और हैदराबाद लौट आए। एयरपोर्ट पर उनका वीडियो सामने आया जिसमें वे बेहद भावुक नजर आए। दादी के साथ उनका गहरा रिश्ता रहा है और कई अवसरों पर उन्हें दादी संग देखा जाता रहा है।

    राम चरण और अन्य सितारों ने भी छोड़ी शूटिंग

    दुखद समाचार सुनकर राम चरण ने मैसूर में चल रही अपनी फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग बीच में ही रोक दी और तुरंत हैदराबाद रवाना हो गए। वहीं पवन कल्याण और नागाबाबू सहित कोनिडेला परिवार के सदस्य भी अल्लू परिवार से मिलने पहुंचे।

    इंडस्ट्री के दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

    सुपरस्टार चिरंजीवी, डायरेक्टर त्रिविक्रम, प्रोड्यूसर नागा वंसी समेत कई दिग्गज हस्तियां अल्लू परिवार के घर पहुंचीं और श्रद्धांजलि दी। वहीं, अभिनेता वरुण तेज, साई दुर्गा तेज और वैष्णव तेज ने भी सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया दुख

    अल्लू अर्जुन की दादी के निधन से उनके फैंस भी गमगीन हैं। सोशल मीडिया पर लोग पुरानी तस्वीरें और मैसेज साझा कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा – “अल्लू अर्जुन की दादी का निधन परिवार के लिए बड़ी क्षति है। ओम शांति।”

    ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव, एक महीने साथ रहकर सीखेंगे क्रिकेटर के तौर-तरीके

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts